देश

सुर्खियों में आए बंगाल के बीजेपी विधायक स्वप्न मजूमदार, 21 साल की लड़की से शादी की खूब चर्चा

बीजेपी विधायक स्वपन मजूमदार ने आखिरकार 41 साल की उम्र में शादी कर ली। उन्होंने रिंकू बैरागी मिस्त्री की बेटी त्रिशा मिस्त्री से शादी की है और ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Image

चर्चा में बीजेपी विधायक की शादी

Swapan Majumder: हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के बारासात निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्वपन मजूमदार चुनाव में तो हार गए, लेकिन अब वह दूसरी ही वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। चालीस की उम्र के बाद उन्होंने शादी की जिसकी तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। चर्चा इसलिए हो रही है कि उन्होंने 21 साल की युवती से शादी की है।

त्रिशा मिस्त्री से की शादी

बीजेपी विधायक स्वपन मजूमदार ने आखिरकार 41 साल की उम्र में शादी कर ली। उन्होंने रिंकू बैरागी मिस्त्री की बेटी त्रिशा मिस्त्री से शादी की, जो बोनगांव, अमलापारा की निवासी हैं। त्रिशा हाल ही में कॉलेज से स्नातक हुई हैं और 21 साल की है। मजूमदार ने अपनी नई पत्नी के साथ वह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

गोपालनगर पल्ला निवासी स्वपन मजूमदार की शादी में भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। दूल्हे ने प्रिंटेड शॉल के साथ काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। दुल्हन की पोशाक भी आकर्षक थी और पारंपरिक बंगाली पोशाक चुनी थी। उन्होंने एक खूबसूरत लाल और नीले रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी।

शादी का मेन्यू भी खास

हालांकि शादी का मेन्यू भी खास था। इस लिस्ट में चावल, दाल, मछली के साथ फ्राइड राइस, मटन के साथ चटनी, पापड़ और रसगुल्ला भी शामिल था। दोनों की शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। कई लोगों ने जोड़े को सुखद वैवाहिक जीवन की बधाई दी।

विवादों में आए थे मजूमदार

मजूमदार लोकसभा चुनाव हार गए थे और वह बनगांव दक्षिण सीट से बीजेपी विधायक हैं। वह कई बार विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आ चुके हैं। इससे पहले, पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए बारासात निर्वाचन क्षेत्र के लिए उनके नामांकन ने विवाद खड़ा कर दिया था। उन पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह में शामिल होने और उसके बाद 2017 में गुवाहाटी में गिरफ्तारी का आरोप लगाया गया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article