देश

असदुद्दीन ओवैसी के जय फिलिस्तीन वाले नारे पर भड़के नितेश राणे, बोले- 'ओवैसी की जुबान काटने वाले को दूंगा इनाम'

Nitesh Rane: ओवैसी के शपथ के दौरान 'जय फिलिस्तीन' बोलने पर नितेश राणे का विवादित बयान आया। बीजेपी विधायक नितेश राणे ने कहा कि अगर कोई ओवैसी की जुबान काटकर लाएगा तो मैं उसे इनाम दूंगा।

Image

ओवैसी के शपथ के दौरान 'जय फिलिस्तीन' बोलने पर नितेश राणे का आया विवादित बयान।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्होंने फिलिस्तीन के पक्ष में नारे लगाए, जिसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया और सभापति ने इसे रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया। ओवैसी द्वारा लगाए गए नारे के बाद BJP के विधायक नितेश राणे ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो ओवैसी की जुबान काटकर लाएगा मैं उसे इनाम दूंगा। नितेश राणे ने कहा कि अगर कोई ओवैसी की जुबान काटकर लाएगा तो मैं उसे इनाम दूंगा। नितेश राणे बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने बुधवार को महाराष्ट्र के कणकवली में ये बयान दिया था।

जानें क्या है पूरा मामला

हैदराबाद से 5वीं बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में उर्दू में शपथ ली। शपथ लेने से पहले उन्होंने दुआ पढ़ी। अपनी शपथ के बाद उन्होंने मुस्लिमों के लिए एआईएमआईएम का नारा बुलंद करने के अलावा अपने राज्य तेलंगाना, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के पक्ष में नारा लगाया। असदुद्दीन ओवैसी ने फिलिस्तीन के पक्ष में भी नारा लगाया। उनकी शपथ के बाद सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई, जिससे सदन में हंगामा शुरू हो गया। पीठ पर आसीन राधामोहन सिंह ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि शपथ के अलावा कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा। कुछ मिनट तक हंगामा जारी रहा, जिसके बाद शपथ ग्रहण दोबारा शुरू हुआ। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने कहा कि केवल शपथ का मूल पाठ ही रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहा है। महताब ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि कृपया शपथ के अलावा किसी और चीज का जिक्र करने से बचें। इसका पालन किया जाना चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article