देश

दिल्ली में कल होगी BJP विधायक दल की बैठक, नए CM पर होगा फैसला

Who Will Be The New Chief Minister Of Delhi: सूत्रों के अनुसार दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक कल यानी 17 फरवरी को होगी। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा और नए सीएम पर भी फैसला होगा।

Image

कल होगी BJP विधायक दल की बैठक

Photo : Twitter

New Chief Minister Of Delhi: दिल्ली में सरकार गठन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक कल (17 फरवरी) को होगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह बैठक दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 3 बजे होगी और इसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। वहीं इसमें कई बड़े नेताओं के भी शामिल होंने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने सोमवार (17 फरवरी) को विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें सीएम का नाम तय किया जाएगा। बैठक दिल्ली प्रदेश कार्यालय में होगी। बता दें, दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव कराए गए थे और 8 फरवरी को नतीजे आए थे। दिल्ली में बीजेपी ने वापसी करते हुए 70 में से 48 विधानसभा सीटें जीती थी। बीजेपी ने चुनाव के समय अपना कोई सीएम चेहरा घोषित नहीं किया था। वहीं, माना जा रहा था कि पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के बाद बीजेपी अपने सीएम के चेहरे की घोषणा करेगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है तो लिहाजा इससे पहले शपथ ग्रहण होने की भी संभावना है।

सीएम पद की दौड़ में ये नाम सबसे आगे

बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजें आने के बाद से ही मनजिंदर सिंह सिरसा, रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा के नाम सीएम सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे है।दिल्ली में बीजेपी को हर वर्ग का वोट मिला है चाहे वह जाट हो या सिख या फिर पूर्वांचली वोट, हर किसी ने बीजेपी पर अपना भरोसा जताया। ऐसे में सीएम और कैबिनेट सदस्यों के नाम के चुनाव में इन सभी फैक्टर को ध्यान में रखा जाने की उम्मीद है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article