देश

ममता बनर्जी से मिले BJP नेता शुभेंदु अधिकारी, कांग्रेस बोली- चल रही है 'दीदी-मोदी पैच-अप' की प्रक्रिया

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 25, 2022, 08:19 PM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और प्रतिपक्ष नेता और बीजेपी से सीनियर लीडर शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के बीच मुलाकात हुई। उसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि बंगाल में नए समीकरण बनने वाले हैं। कांग्रेस और माकपा ने टीएमसी सुप्रीमो पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि दीदी-मोदी में पैच-अप की प्रक्रिया चल रही है।

Image

ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में चाय पर हुई मुलाकात

Photo : ANI

कोलकाता: पिछले साल के विधानसभआ चुनावों के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में अपने कक्ष में प्रतिपक्ष नेता और बीजेपी से सीनियर लीडर शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के साथ एक 'शिष्टाचार मुलाकात' की। जिससे राजनीतिक हलकों में भौंहें तन गईं। बाद में सदन में 'संविधान दिवस' पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था उन्हें भाई की तरह मानती थीं। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस और माकपा ने टीएमसी सुप्रीमो पर निशाना साधा। कहा कि दीदी-मोदी में पैच-अप की प्रक्रिया चल रही है।

'शिष्टाचार मुलाकात' पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता कमुरजान चौधरी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कि 'दीदी-मोदी पैच-अप' की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कल प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना के लिए धन जारी किया और ममता 5 दिसंबर को पीएम मोदी से मिलने वाली हैं। आज सीएम ने सुवेंदु से मुलाकात की। ये सभी इस तथ्य की ओर इशारा करते हैं कि दीदी-मोदी पैच-अप की प्रक्रिया चल रही है। माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने भी इसी तरह की राय व्यक्त करते हुए कहा कि आज की बैठक से यह साफ हो गया कि तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच सहमति बन गई है।

शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच 2020 के अंत से ही अनबन चल रही थी। जब उन्होंने टीएमसी से बीजेपी का रुख किया था और विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम में टीएमसी सुप्रीमो को हराया। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब अधिकारी ने शिकायत की कि उनका नाम विधानसभा में 'संविधान दिवस' कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में शामिल नहीं किया गया था। बीजेपी नेता ने यह भी कहा था कि वह कार्यक्रम का 'बहिष्कार' करेंगे।

नंदीग्राम के विधायक को दोपहर में विधानसभा सत्र के अवकाश के तुरंत बाद बीजेपी नेताओं मनोज तिग्गा और अग्निमित्र पॉल के साथ बनर्जी के कक्ष में प्रवेश करते देखा गया। बैठक के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने शुभेंदु को चाय के लिए बुलाया। शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इसमें और कुछ कयास नहीं लगाया जाना चाहिए। मैंने चाय नहीं पी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ