देश

High Commissioner: पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त

India High Commissioner to Bangladesh: पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।वह प्रणय वर्मा का स्थान लेंगे जिन्हें बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

Image

दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त

India High Commissioner to Bangladesh: पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को सोमवार को बांग्लादेश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की कोशिशों के बीच त्रिवेदी की नियुक्ति का फैसला लिया गया है। मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान दोनों देशों के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे।

ढाका में एक अनुभवी राजनेता को भेजने का नई दिल्ली का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब दोनों पक्ष उन द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, जिन पर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान काफ़ी तनाव आ गया था।

अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद, जब यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार सत्ता में आई, तो भारत और बांग्लादेश के संबंधों में भारी गिरावट देखने को मिली।

त्रिवेदी जल्द ही कार्यभार संभालेंगे

विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि त्रिवेदी जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। वह प्रणय वर्मा का स्थान लेंगे जिन्हें बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन और यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में काफी गिरावट आई थी।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भारत आए थे

वर्मा ने फरवरी में तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सरकार बनने के बाद संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के प्रयासों में अहम भूमिका निभाई थी। इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भारत आए थे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाकार अजित डोभाल तथा विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत की थी।

तारिक रहमान अपनी पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री बने

बैठकों के दौरान व्यापार, ऊर्जा और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 17 फरवरी को ढाका में प्रधानमंत्री के तौर पर तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया जिसके बाद दोनों देशों ने संबंधों को स्थिर करने की दिशा में प्रयास तेज किए। तारिक रहमान अपनी पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री बने।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article