देश

'संस्कारहीन, अश्लील और अभद्र', PM मोदी पर राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा का तीखा पलटवार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि पीएम मोदी के प्रति संस्कारहीन, अश्लील और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि पीएम मोदी के प्रति संस्कारहीन, अश्लील और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

दरअसल, राहुल गांधी ने नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में रचनात्मक कांग्रेस प्रकोष्ठ अधिवेशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधा। इसके बाद, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि उनकी भाषा नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के बिल्कुल विपरीत है।

राहुल गांधी पर बरसीं बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आज जिस प्रकार की संस्कारहीन, अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, वह नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के बिल्कुल विपरीत है। देश को ऐसे नेता प्रतिपक्ष की आवश्यकता है, जो सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए, न कि सोशल मीडिया के मीम और रील्स के लिए सस्ती बयानबाजी करे। 56 वर्ष की उम्र में भी राहुल गांधी का यह बचकाना और निम्नस्तरीय आचरण दुर्भाग्यपूर्ण है।''

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी की कूटनीति और आर्थिक नेतृत्व का परिणाम है कि भारत ने 9 एफटीए के माध्यम से 38 देशों के साथ आर्थिक संबंधों को नई मजबूती दी है, जिससे भारत के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठा है। एक तरफ पीएम मोदी का वैश्विक नेतृत्व, आर्थिक समझ और विकसित भारत का विजन है; दूसरी तरफ राहुल गांधी की मीम, मिमिक्री और अभद्र बयानबाज़ी।

'PM के लिए गले मिलना ही विदेश नीति'

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके दिमाग में यह बात घर कर गई है कि गले मिलना ही विदेश नीति है। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक प्रधानमंत्री मोदी इस्तीफा नहीं देते और गृह मंत्री अमित शाह पद से नहीं हटते। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई 'मोहब्बत से' लड़ी जाएगी, 'नफरत से नहीं'।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश में अब तक बहुत से लोग भाजपा-आरएसएस के सामने ''डरपोक'' की तरह व्यवहार करते रहे हैं, जबकि मुकाबला ऐसे लोगों से है जिन्हें देश के दर्शन या इतिहास की कोई समझ नहीं है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति