देश

राहुल गांधी एक 'असफल वंशवादी', न तो पार्टी नेताओं, न ही सहयोगियों को उन पर भरोसा: BJP ने बोला हमला

पूनावाला ने कहा, राहुल के पास न तो जनमत है और न ही संगत... राहुल एक असफल विशेषाधिकार प्राप्त वंशवादी हैं। रविवार को कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपने पद पर बने रहेंगे।

Image

BJP का राहुल पर निशाना

Photo : PTI

BJP attacks Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह एक असफल वंशवादी हैं क्योंकि न तो उनकी अपनी पार्टी के नेताओं को और न ही उनके सहयोगियों को उन पर कोई भरोसा है। भाजपा ने यह हमला ऐसे वक्त किया है जब कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजते हुए आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है और प्रदेश इकाई में उन्हें उचित स्थान नहीं दिया जा रहा है।

"राहुल गांधी पर नहीं है भरोसा" - शहजाद पूनावाला

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा, "राहुल गांधी पर नहीं है भरोसा।" पूनावाला ने कहा, तृणमूल कांग्रेस कहती है राहुल को हटाओ, ममता को लाओ, इंडी-गठबंधन को बचाओ। असम के कांग्रेस नेता भूपेन बोरा ने इस्तीफा दिया। मणि शंकर अय्यर कहते हैं कि कांग्रेस केरल हारेगी और विजयन जीतेंगे। पूनावाला ने सवाल किया कि क्या यह समझने के लिए और सबूतों की जरूरत है कि न तो राहुल गांधी की अपनी पार्टी के नेता और न ही उनके सहयोगी उन्हें गंभीरता से लेते हैं।

पूनावाला ने कहा, राहुल के पास न तो जनमत है और न ही संगत... राहुल एक असफल विशेषाधिकार प्राप्त वंशवादी हैं। रविवार को कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपने पद पर बने रहेंगे। अय्यर की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। कांग्रेस ने उनकी टिप्पणियों से खुद को अलग करते हुए कहा कि अय्यर का पिछले कुछ वर्षों से पार्टी से कोई संबंध नहीं है और वह पूरी तरह से निजी रूप से बोलते और लिखते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर लिखा, कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। राहुल गांधी को कांग्रेस के कट्टर वफादार मणिशंकर अय्यर ने खुलेआम नकार दिया। भंडारी ने कहा, अय्यर हों या तृणमूल कांग्रेस या भूपेन बोरा; सब जानते हैं। राहुल गांधी राजनीतिक पप्पू हैं। कांग्रेस में अपना पूरा जीवन बिताने वाले वफादार अब खुलेआम राहुल गांधी के खिलाफ बोल रहे हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article