देश

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: चमत्कार से कम नहीं, जानलेवा विमान हादसे में जिंदा बच गए रमेश विश्वास कुमार

प्लेन की सीट संख्या 11ए पर एक जीवित शख्स मिला है, जिसका नाम रमेश विश्वास कुमार है। वह खुद चलकर एंबुलेंस तक पहुंचे। अहमदाबाद पुलिस ने इस चमत्कार की पुष्टि खुद की है। अहमदबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि को पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त विमान में सीट संख्या 11ए पर यात्रा करने वाला व्यक्ति मिला है।

Image

अहमदाबाद में गुरुवार को हुआ विमान हादसा।

Ahamdabad Plane Crash : अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है लेकिन इसी हादसे में एक चमत्कार भी हुआ है। प्लेन की सीट संख्या 11ए पर एक जीवित शख्स मिला है, जिसका नाम रमेश विश्वास कुमार है। वह खुद चलकर एंबुलेंस तक पहुंचे। अहमदाबाद पुलिस ने इस चमत्कार की पुष्टि खुद की है। अहमदबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि को पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त विमान में सीट संख्या 11ए पर यात्रा करने वाला व्यक्ति मिला है। यह यात्री अस्पताल में मिला। इस व्यक्ति का इलाज चल रहा है। कमिश्नर ने कहा कि विमान हादसे में कितने लोगों की जान गई है, इसके बारे में अभी वह कुछ नहीं कह सकते। हताहत लोगों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान रिहायशी इलाके में गिरा।

यह बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था

एयर इंडिया के इस विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। यह बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था जो अहमदाबाद से लंदन के लिए 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरा था लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह बड़े विमान दुर्घटनाओं में से एक है। विमान हादसे की खबर से पूरा देश गमगीन है और पीड़ित परिवारों के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर रहा है।

हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका

विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट मेघाणी नगर में शहर के सिविल अस्पताल और बी जे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के आवासीय क्वार्टर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

पूर्व सीएम रूपाणी की मौत

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की बृहस्पतिवार को एअर इंडिया विमान दुर्घटना में मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह बहुत दुखद घटना है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हमने दो बार मुख्यमंत्री रहे विजय रूपाणी को दुर्घटना में खो दिया है। यह भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) परिवार के लिए बहुत दुखद खबर है।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!