देश

'पुरुष सेक्स ड्राइव को कम करते हैं बिरयानी मसाले', टीएमसी नेता ने बंगाल में जबरन बंद कराई दुकानें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 12:08 PM IST

Biryani Spices: ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री रह चुके रवींद्र नाथ घोष ने कहा कि कई लोगों की ओर से आरोप लगाया गया है कि बिरयानी बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री और मसालों ने पुरुष सेक्स ड्राइव को कम कर दिया है। घोष ने कहा कि पिछले कई दिनों से इलाके के लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि उन्हें नहीं पता कि बिरयानी बनाने के लिए कौन से मसालों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पुरुषों की सेक्सुअल ड्राइव में बाधक हैं।

Image

बिरयानी। (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. 'पुरुष सेक्स ड्राइव को कम करते हैं बिरयानी मसाले'
  2. टीएमसी नेता ने बंगाल में जबरन बंद कराई बिरयानी की दुकानें
  3. 'बिना लाइसेंस के चल रही थीं बिरयानी की दुकानें'

Biryani Spices: देश में नॉनवेज बिरयानी के साथ वेज बिरयानी की भी खूब धूम है। लेकिन इस बीच तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्य के पूर्व मंत्री रवींद्र नाथ घोष ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में दो स्थानीय बिरयानी की दुकानों को बंद करवाया है। दरअसल टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि बिरयानी में पड़ने वाले मसालों के कारण पुरुषों की सेक्सुअल ड्राइव में कमी आ रही है।

टीएमसी नेता ने बंगाल में जबरन बंद कराई बिरायानी की दुकानें

ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री रह चुके रवींद्र नाथ घोष ने कहा कि कई लोगों की ओर से आरोप लगाया गया है कि बिरयानी बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री और मसालों ने पुरुष सेक्स ड्राइव को कम कर दिया है। घोष ने कहा कि पिछले कई दिनों से इलाके के लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि उन्हें नहीं पता कि बिरयानी बनाने के लिए कौन से मसालों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पुरुषों की सेक्सुअल ड्राइव में बाधक हैं।

'बिना लाइसेंस के चल रही थीं बिरयानी की दुकानें'

वहीं कूचबिहार नगरपालिका अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोग क्षेत्र में बिरयानी बेच रहे थे और दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थीं। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों के बाद हम यहां आए और पाया कि दुकानों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं था, इसलिए दुकानें बंद कर दी गईं।

बिरयानी को सबसे पहले भारतीय उपमहाद्वीप में मुसलमानों द्वारा बनाया गया था। ये चावल, भारतीय मसालों और आम तौर पर मांस के साथ तैयार किया जाता है, हालांकि इसे कभी-कभी बिना किसी मांस के पकाया जा सकता है। साथ ही कभी-कभी बिरयानी में अंडे और आलू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article