देश

Bihu celebrations: पीएम मोदी के सामने असम ने रचा इतिहास, 11000 लोक कलाकारों ने किया बिहू नृत्य

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 14, 2023, 08:18 PM IST

Bihu celebrations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में असम के गुवाहाटी के सरूसजाई स्टेडियम में मेगा बिहू कार्यक्रम शामिल हुए। 11000 लोक कलाकारों बिहू नृत्य करके इतिहास रच दिया। पीएम मोदी रथ पर सवार होकर कार्यक्रम देखने पहुंचे।

Bihu celebrations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में असम ने आज इतिहास रच दिया। 11000 लोक कलाकारों ने पीएम की मौजूदगी में असम के लोक नृत्य बिहू डांस का मंचन किया। पीएम मोदी ने असम में रिकॉर्ड 11,000 से अधिक नर्तकों और ढोल वादकों की प्रस्तुति वाला बिहू नृत्य देखा। और इसे अविस्मरणीय, अभूतपूर्व बताया। पीएम मोदी रथ पर सवार होकर कार्यक्रम देखने पहुंचे।

असम ने 11,304 नर्तकों और ढोल वादकों के साथ एक ही स्थान पर 'बिहू' नृत्य करने और 'ढोल' बजाने के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। असम मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि यह लोकनृत्य का सबसे बड़ा आयोजन था। लंदन में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मुख्यालय के एक निर्णायक की उपस्थिति में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और 'बिहू' नृत्य और 'ढोल' के लिए यह वैश्विक उपलब्धि हासिल की।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article