देश

श्रवण कुमार होंगे JDU विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार ने नाम पर लगाई मुहर

श्रवण कुमार को जदयू (JDU) विधायक दल के नेता होंगे। जेडीयू विधायकों की बैठक में अंतिम फैसले के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया था। नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। बिहार के नालंदा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने 2025 के चुनाव में लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि श्रवण कुमार, नीतीश कुमार की ही जाती और उनके गृह जिले से ताल्लुक रखते हैं।

Image

श्रवण कुमार होंगे JDU विधायक दल के नेता। Shravan Kumar X handle

Photo : Twitter

Shravan Kumar: श्रवण कुमार को जदयू (JDU) विधायक दल के नेता चुना गया। जेडीयू विधायकों की बैठक में अंतिम फैसले के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया था। नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।

बिहार के नालंदा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने 2025 के चुनाव में लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि श्रवण कुमार, नीतीश कुमार की ही जाती और उनके गृह जिले से ताल्लुक रखते हैं।

निशांत कुमार ने दी बधाई

पूर्व मंत्री नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि अच्छा है मैं उन्हें बधाई देता हूं।

सोमवार को हुई थी विधायकों की मीटिंग

इससे पहले सोमवार को पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड में बैठक बुलाई गई थी। इसमें विधायकों के अलावा जदयू के वरिष्ठ नेता जैसे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा भी खुद मौजूद थे। इस बैठक में फिलहाल फैसला यही लिया गया कि नीतीश कुमार ही विधायक दल का नेता चुनेंगे। जदयू ने इसके लिए अपने अध्यक्ष को ही अधिकृत कर दिया।

ये बैठक सिर्फ 15 मिनट चली। इसमें सबसे पहले डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार को अधिकृत करने का प्रस्ताव रखा था।

श्रवण कुमार की राजनीतिक जीवन पर एक नजर

श्रवण कुमार 1995 से लगातार नालंदा विधानसभा सीट से जीत दर्ज करते आ रहे हैं। वे मूल रूप से समाज सेवा से जुड़े रहे हैं। साल 1994 में जब नीतीश कुमार और जॉर्ज फर्नांडिस ने समता पार्टी का गठन किया, तभी से श्रवण कुमार नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। हाल ही में श्रवण कुमार की सुरक्षा बढ़ाकर उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती