देश

Bihar News: मंदिर टूटने का आया फरमान तो आमरण अनशन पर बैठ गए लोग, नीतीश के खिलाफ हल्ला बोल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 23, 2023, 03:32 PM IST

Bihar News: पटना में 300 साल पुराने दुर्गा मंदिर को तोड़े जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। पटना के अशोक राजपथ पर डबल डेकर फ्लाई ओवर का निर्माण चल रहा है, इस फ्लाई ओवर के अलाइनमेंट में दुर्गा मंदिर भी आ रहा है, जिसे हटाने की बात प्रशासन कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए तोड़ा जाना है मंदिर
  • मंदिर तोड़ने के आदेश के बाद बिफरे लोग
  • बीच का रास्ता निकालने पर दे रहे जोर

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में एक 300 साल पुराने मंदिर को लेकर लोग नीतीश सरकार खिलाफ सड़कों पर उतरे हुए हैं। दरअसल एक फ्लाईओवर को लेकर इस मंदिर को तोड़ने का फरमान जारी किया गया है, जिसने स्थानीय लोगों को आक्रोशित कर दिया और वो सड़कों पर उतर आए।

क्यों तोड़ने का आया फरमान

दरअसल ट्रैफिक जान की समस्या को देखते हुए अशोक राजपथ पर डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इसी फ्लाईओवर के निर्माण के बीच ये 300 साल पुराना मंदिर आ रहा है। जिसे तोड़ा जाना है।

कहां है मंदिर

यह मंदिर पटना कॉलेज के पास स्थित है। इसे ब्रह्मस्थान दुर्गा मंदिर के नाम से लोग जानते हैं। स्थानीय लोगों की इस मंदिर पर काफी आस्था है, यही कारण है कि वो इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। स्थानीय लोगों के सपोर्ट में बीजेपी के नेता भी उतर आए हैं।

गिरिराज सिंह पहुंचे

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी आंदोलन कर रहे लोगों का साथ देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।

नेताओं को मिलती रही है आशीर्वाद

इस मंदिर में नेताओं की भी कभी भीड़ लगी रहती थी और आज भी यहां नेता आशीर्वाद लेने जाते रहे हैं। पटना कॉलेज से निकने वाले नेता चाहे वो नीतीश कुमार हों या फिर लालू यादव हों, छात्र नेता के रूप में यहां वो आशीर्वाद लेने आते रहे थे। वहीं जदयू का कहना है कि जब यह प्रोजेक्ट पास हुआ था तब बीजेपी के नेता ही मंत्री थी, उन्होंने ही मामले को तब सुलझाया था, अब बीजेपी राजनीति के लिए मामले को सियासी रंग दे रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article