Case Against Prashant Kishor: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पटना सिविल कोर्ट में प्रशांत किशोर के खिलाफ केस दर्ज कराया है ये मामला प्रशांत किशोर के उस बयान को लेकर दर्ज कराया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी के लिए करोड़ों रुपए देकर टिकट खरीदे गए थे
अशोक चौधरी ने कहा हम लोगों को संविधान में जो अधिकार है उसके तहत हमने मामला दर्ज कराया है, उन्होंने कहा कि इस मामले में इन लोगों की जो मानसिकता है पिछड़ा अति पिछड़ा दलित महा दलित के खिलाफ इसको रोकना होगा। आप बिना सबूत के किसी के इज्जत से कैसे खेल सकते हैं और किसी पर आरोप कैसे लगा सकते हैं।
प्रशांत किशोर ने हाल ही में अशोक चौधरी पर आरोप लगाया था
गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने हाल ही में अशोक चौधरी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पैसे के दम पर अपनी बेटी को सांसद बनवाया है। इस आरोप के बाद अशोक चौधरी ने नाराजगी जताते हुए कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया था।
