Sadhu Yadav Sentenced: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े साले पूर्व सांसद साधु यादव को न्यायालय ने जेल भेज दिया है, साधु यादव पर पूर्व का एक मामला है जो गर्दनीबाग में एक अधिकारी के साथ मारपीट का मामला था उस मामले में इन्हें 3 साल की सजा हुई थी बाद में न्यायालय ने बेल दे दिया था।
सजा खत्म करने को लेकर वो उच्च न्यायालय पहुंचे थे जहां न्यायालय ने सजा को कंटिन्यू करते हुए साधु यादव को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया, आज उन्होंने कोर्ट में समर्पण किया और कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।
कोर्ट ने साधु यादव को तीन साल की सजा दी थी
उनके खिलाफ में वर्ष 2001 में परिवहन आयुक्त को धमकाने और कार्यालय में हंगामा करने का केस दर्ज किया गया था और साल 2022 में एमपी एमएलए कोर्ट ने साधु यादव को तीन साल की सजा दी थी, साथ ही प्रोविजिनल बेल भी दी थी। गौर हो कि साधु यादव 2000 से 2004 तक विधायक भी रहे हैं इसलिए उनके इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने सजा दी है।
