देश

'30 दिन में 30 साल का गढ़ ढह गया', जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर बोले- बिहार को अच्छा मुख्यमंत्री चाहिए

Bankipur By Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने 25वें राउंड तक की मतगणना में मजबूत बढ़त बना ली है। रुझानों के बीच उन्होंने इसे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के लिए संदेश बताते हुए कहा कि बिहार को एक अच्छा मुख्यमंत्री चाहिए और पलायन रोकने के लिए ठोस कार्यक्रम बनाया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि "30 दिन में 30 साल का गढ़ ढह गया है।"

Image

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बढ़त बनाने के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से की बात। ANI

Photo : ANI

Bankipur By Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जनसुराज पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। 25वें राउंड की गिनती होने तक प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। रुझानों के बीच प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत की।

उन्होंने कहा, "यह बांकीपुर की जनता की जीत है। जैसा कि हमने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था। यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनने का चुनाव नहीं था। यह बिहार की जनता का भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को यह संदेश देने का प्रयास था कि उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में एक अच्छे व्यक्ति को नियुक्त करना चाहिए। वे नहीं चाहते कि कोई आपराधिक पृष्ठभूमि वाला या संदिग्ध आचरण, चरित्र या प्रतिष्ठा वाला व्यक्ति बिहार का नेतृत्व करे। वे एक ऐसा अच्छा मुख्यमंत्री चाहते हैं जो शिक्षा में सुधार कर सके, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सके और यह सुनिश्चित कर सके कि बिहार के बच्चों को काम के लिए कहीं और पलायन न करना पड़े।

पीके ने कहा,"महत्वपूर्ण बात यह है कि बिहार को अच्छे नेतृत्व और वास्तविक विकास की आवश्यकता है। लोकसभा चुनाव से पहले, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और अमित शाह को बिहार के सुधार, युवाओं के लिए रोजगार सृजन और पलायन रोकने पर ध्यान देना चाहिए। यही हमारा एकमात्र उद्देश्य है। हम सिर्फ ठेके देने के लिए विधायक नहीं बनना चाहते। हमारा एकमात्र उद्देश्य बिहार का विकास है।

अच्छे आदमी को मुख्यमंत्री बनाइये: प्रशांत किशोर

उन्होंने कहा, "ये भाजप के केंद्रीय नेतृत्व को सन्देश देने का प्रयास है। एक अच्छे आदमी को मुख्यमंत्री बनाइये। बिहार में रोजगार हो बच्चे बहार नहीं जाए, जो मत दिया उनका धन्यवाद जो मत नहीं दिया है आपका विशवास जीतने के लिए और काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा, 30 दिन में तीस वर्ष का गढ़ ढह गया है। बिहार के लोगों ने भी वोट दिया है मोदी जी को तो जैसे गुजरात की चिंता है वैसे ही बिहार की भी चिंता हो। एक प्रोग्राम बने जिससे पलायन रुके।

सीएम सम्राट पर क्या बोले पीके?

उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी का भी जिक्र किया। पीके ने कहा, "सम्राट चौधरी का चरित्र और प्रतिष्ठा पहले से ही सार्वजनिक है। अगर आप आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री बनाते हैं, तो बिहार प्रगति नहीं कर सकता। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। भाजपा के पास बहुमत है, और एनडीए के पास भी बहुमत है। मुख्यमंत्री इन्हीं के गठबंधन से होंगे। हमारी सिर्फ एक ही गुजारिश है। बिहार की जनता, और विशेषकर बांकीपुर की जनता, प्रधानमंत्री मोदी से गुजारिश करती है कि वे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में एक सक्षम और सदाचारी व्यक्ति को नियुक्त करें, ताकि बिहार के लोग भी बिहारी होने पर गर्व महसूस कर सकें और हमारे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार मिल सके।"

एक प्रोग्राम बने जिससे पलायन रुके: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, "मोदी जी को बिहार के लोगों ने भी वोट दिया है, तो मोदी जी को जैसे गुजरात की चिंता है, वैसे ही उनको बिहार की भी चिंता हो। एक प्रोग्राम बने जिससे पलायन रुके. 30 दिन में तीस वर्ष का गढ़ ढह गया है।" बांकीपुर सीट पर जनसुराज के प्रशांत किशोर, बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणी लड़ाई थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि जनता के लिए सुधर का प्रयास करेंगे। आप खुद देख लेना। बड़ी बात ये है कि चुनाव नेतृत्व किसके हाथ में हो इस्पे चुना गया है।

बांकीपुर के विकास को लेकर क्या बोले पीके?

बांकीपुर सीट को लेकर उन्होंने कहा, "इस जीत के बाद हमारी पहली प्राथमिकता बांकीपुर की जनता द्वारा हम पर जताए गए आशीर्वाद और विश्वास का सम्मान करना है। हम बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अगले दो-तीन महीनों में आपको ये बदलाव दिखने लगेंगे। मैं बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहता। मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातोंरात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा। लेकिन अगले दो-तीन महीनों में आपको यहां कुछ सुधार जरूर देखने को मिलेंगे।"

उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट संदेश दिया है: 'कृपया बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में एक अच्छे व्यक्ति को नियुक्त करें। अगर भाजपा सम्राट चौधरी की जगह कुशवाहा समुदाय के किसी अन्य नेता को लाना चाहती है, तो यह पूरी तरह उनका फैसला है। हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन जिसे भी चुना जाए, वह कुशवाहा समुदाय का सक्षम और ईमानदार व्यक्ति होना चाहिए। बिहार को हर हाल में प्रगति करनी चाहिए। बिहार का विकास होना चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सा व्यक्ति जीतता है या कौन सी पार्टी सरकार बनाती है। यही लोकतंत्र है। चुनाव जीत-हार के बारे में होते हैं; वे आते-जाते रहते हैं। असल में जो मायने रखता है वह है बिहार का विकास। बता दें कि इस सीट पर प्रशांत किशोर, बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणी मुकाबला था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article