देश

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने POCSO केस किया बंद

Brij Bhushan Sharan POCSO Case: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है, कोर्ट ने POCSO केस को बंद कर दिया है।

Image

बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत

Brij Bhushan Sharan POCSO Case: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है। पटियाला हाउस कोर्ट ने पॉक्सो केस को बंद कर दिया है बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मामले में कैंसिलेशन रिपोर्ट 15 जून 2023 को ही दायर की थी, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस द्वारा पॉक्सो मामले दाखिल कैंसिलेशन रिपोर्ट स्वीकर किया।

बताते हैं कि सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट का विरोध नहीं किया था, इससे पहले 1 अगस्त 2023 को कथित पीड़िता और उसके पिता ने मामले में पुलिस की रिपोर्ट पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी और पुलिस जांच से संतुष्टि जताई थी।

बता दें कि बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के 2 मामले दर्ज थे नाबालिग पहलवान से यौन शोषण के मामले में उन्हें राहत मिली है इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर दर्ज पॉक्सो मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता महिला पहलवान को नोटिस जारी किया था, एडिशनल सेशंस जज ने शिकायतकर्ता महिला पहलवान को 26 मई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।

कैसरगंज से छह बार सांसद रहे

बृज भूषण शरण सिंह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कैसरगंज से छह बार सांसद रहे वे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष थे उनका राजनीतिक जीवन कई विवादों से घिरा रहा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article