देश

Bhojpuri Artist Death:पटना में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिले राष्ट्रपति से सम्मानित भोजपुरी कलाकार ब्रजकिशोर दुबे

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 14, 2022, 08:45 PM IST

Bhojpuri artist found dead: पटना के पाटलिपुत्र थाना अंतर्गत केशरीनगर मोहल्ले में एक आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में भोजपुरी कलाकार मृत मिले हैं।

Bhojpuri artist Brajkishor Dubey death:बिहार की राजधानी पटना में एक भोजपुरी कलाकार रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाये गए हैं। बताते हैं कि बिहार के पटना के केशरीनगर इलाके में एक घर में एक भोजपुरी कलाकार रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत मिले हैं। बताया जा रहा है कि बाथरूम में रखी बाल्टी में सिर डूबा हुआ था और शव की टांगें बंधी मिलीं है।

भोजपुरी कलाकार ब्रजकिशोर दुबे (Bhojpuri artist Brajkishor Dubey) बिहार के लोक संगीत में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित थे।

मौके पर पुलिस के तमाम आलाधिकारी मौजूद हैं, पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया है बताया जा रहा है कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article