देश

Bengaluru Cafe Blast : बेंगलुरु के रामेश्वर कैफे में धमाका करने वाला गिरफ्तार, साजिशकर्ता भी पकड़ा गया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 11:41 AM IST

Bengaluru Cafe Blast : एनआईए के मुताबिक शाजिब ने अपना नाम बदल लिया था। वह मोहम्मद जुनैद सईद के नाम से रहा था। जबकि ताहा ने अपना हिंदू नाम रखा था। इसने अपनी हिंदू पहचान बनाने के लिए विग्नेश नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाया था।

Image

Bengaluru Cafe Blast : बेंगलुरु के रामेश्वर कैफे में धमाका करने वाला गिरफ्तार, साजिशकर्ता भी पकड़ा गया

Bengaluru Cafe Blast : बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट करने वाले मुख्य आरोपी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। ब्लास्ट के बाद फरार चल रहे आरोपियों को जांच एजेंसी ने कोलकाता स्थित इनके ठिकाने से हिरासत में लिया। ब्लास्ट का मास्टरमाइंड भी पकड़ा गया है। एनआईए का कहना है कि मुसाविर शाजिब हुसैन ने कैफे में आईईडी रखा था जबकि अब्दुल मतीन ताहा ने धमाके की साजिश रची थी। ये दोनों 2020 के एक आतंकवादी मामले पहले से वांछित थे। एनआईएक का कहना है कि ताहा आईएसआईएस के बेंगलुरु मॉड्यूल अल हिंद से जुड़ा हुआ था।

पहचान छिपाकर कोलकाता में छिपे थे

जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी अपनी पहचान बदलकर छिपे हुए थे। अपने एक बयान में एनआईए ने कहा कि केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल की पुलिस और केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसियों के सहयोग एवं समन्वित प्रयास से इन्हें पकड़ा गया। जांच एजेंसी ने गत 29 मार्च को आरोपियों की तस्वीरें और इनके ब्योरे में जानकारी साझा की। साथ ही इन दोनों के सिर पर 10-10 लाख रुपए का इनाम रखा।

एक मार्च को हुआ था ब्लास्ट

एनआईए के मुताबिक शाजिब ने अपना नाम बदल लिया था। वह मोहम्मद जुनैद सईद के नाम से रहा था। जबकि ताहा ने अपना हिंदू नाम रखा था। इसने अपनी हिंदू पहचान बनाने के लिए विग्नेश नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाया था। बता दें कि गत एक मार्च को बेंगलुरु के कैफे में हुए ब्लास्ट में कम से कम 10 लोग घायल हुए। पिछले महीने एनआईए ने चिक्कामगलुरु से मुजम्मिल शरीफ को हिरासत में लिया। मुजम्मिल ने कथित रूप से मुख्य आरोपी को लॉजिस्टिक से मदद की थी

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!