देश

Bengaluru Stampede: कमिश्नर से लेकर इस्पेक्टर तक सस्पेंड, बेंगलुरु भगदड़ मामले में सिद्दारमैया सरकार का बड़ा एक्शन

Bengaluru Stampede: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भगदड़ की घटना के सिलसिले में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त और अन्य पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।

Image

बेंगलुरु भगदड़ मामले में कमिश्नर सस्पेंड

Photo : AP

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ मामले में सिद्धारमैया सरकार का ने बड़ा एक्शन लिया है। बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर समेत कई पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी।

कौन-कौन से पुलिस अधिकारी हुए निलंबित

कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने कहा- "कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर, स्टेशन हाउस मास्टर, स्टेशन हाउस ऑफिसर, एसीपी, सेंट्रल डिवीजन डीसीपी, क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।"

क्या बोले सीएम

मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कर्नाटक उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश माइकल कुन्हा की अध्यक्षता वाले एक-सदस्यीय न्यायिक आयोग को सौंपते हुए, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), डीएनए इवेंट मैनेजर्स और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी का भी आदेश दिया है। सिद्धरमैया ने कहा, “आज मंत्रिमंडल की बैठक हुई और कल की त्रासदी पर विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट ने अपने विवेक से इस घटना की जांच कर्नाटक उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश माइकल कुन्हा की अध्यक्षता वाले एक सदस्यीय न्यायिक आयोग को सौंपने का निर्णय लिया है और हमने आयोग से 30 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है।”

8 लोग अभी भी इलाजरत

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है। खुफिया चूक की बात स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में कार्रवाई करने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ लोगों को छोड़कर लगभग सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उनमें से कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है। भोजन, परिवहन और उपचार सहित उनके सभी खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article