देश

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB के खिलाफ FIR दर्ज, DNA और KSCA समेत कई अन्य भी लपेटे में

Bengaluru Stampede: बेंगलरु भगदड़ मामले में आरसीबी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आईपीएल में आरसीबी की जीत के बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोग मारे गए थे।

Image

आरसीबी के जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़

Photo : AP

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ केस में अब आरसीबी और केएससीए भी नप गए हैं। आरसीबी, डीएनए (इवेंट मैनेजर), केएससीए प्रशासनिक समिति और अन्य के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में भगदड़ की घटना में आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

11 लोगों की हो गई थी मौत

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ के सिलसिले में आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए।

किन-किन धाराओं में मामला हुआ दर्ज

पुलिस के अनुसार, यह मामला कब्बन पार्क पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105 (गैर इरादतन हत्या), 115 (जान-बूझकर चोट पहुंचाना), 118 (खतरनाक हथियारों या साधनों का इस्तेमाल करके जान-बूझकर चोट या गंभीर चोट पहुंचाना), 190 (सामान्य उद्देश्य की प्राप्ति में किए गए अपराधों के लिए गैरकानूनी जमावड़े में शामिल लोगों की जिम्मेदारी), 132 (लोक सेवक को अपने कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 125(12) (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य), 142 (गैरकानूनी जमावड़ा) और 121 (किसी अपराध के लिए उकसाना) के तहत दर्ज किया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article