देश

बेंगलुरु में बड़ा हादसा, बिहार के सात मजदूरों की दर्दनाक मौत, पत्थर के खदान में गिरी विशाल चट्टान

Bengaluru Accident: बेंगलुरु के एक पत्थर के खदान में पत्थर की चपेट में आने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक बिहार (Bihar) के रहने वाले हैं।

Image

बेंगलुरु के पत्थर खदान में बड़ा हादसा (फोटो- PTI)

Bengaluru Accident: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बड़ा हादसा हो गया है। बेंगलुरु के एक पत्थर खदान में विशाल चट्टान गिरने से बिहार (Bihar) के सात मजदूरों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तड़के बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मदापट्टन में हुआ।

चट्टान के नीचे दबे मजदूर

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान में काम कर रहे थे। उसने बताया कि सभी एक स्टोन क्रशर पर दिहाड़ी मजदूरी करते थे। पुलिस ने बताया कि चट्टान के गिरने के बाद ये सभी उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या की पुष्टि की जा रही है।

40 फुट की ऊंचाई से गिरी चट्टान

घटनास्थल पर मौजूद एक श्रमिक ने बताया कि वहां लगभग 18 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान करीब 40 फुट की ऊंचाई से एक विशाल चट्टान श्रमिकों पर आ गिरी। चट्टान गिरने की घटना के बाद बचाव दल और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है।

परिवार को सूचित करने के प्रयास जारी

पुलिस ने बताया कि सभी मृतक बिहार के मूल निवासी थे और उनके परिवारों को सूचित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसने बताया कि चट्टान गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है, और इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या खदान में कोई लापरवाही बरती गई थी या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत