देश

'दीदी कभी-कभी श्री राम भी बोला करो, वोट सिर्फ इंशाअल्लाह के हाथों में...', झारग्राम में CM ममता पर बरसे हिमंता सरमा

Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारग्राम में जनसभा के दौरान ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने भाषणों में ‘जय श्री राम’ भी बोलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के चलते ऐसा नहीं करतीं। वहीं राज्य की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है, पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल को, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Image

सीएम हिमंता सरमा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना। PTI

Photo : PTI

Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव में पहले फेज की वोटिंग 23 अप्रैल को होनी है। इससे पहले बीजेपी के नेता राज्य के अलग-अलग जिलों में लगातार चुनावी प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने झारग्राम में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

झारग्राम में चुनावी प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “दीदी कभी-कभी ‘श्री राम’ का जाप भी किया करो। ‘इंशाअल्लाह’ भी कहा है, ‘खुदा हाफिज’ भी कहा है, लेकिन ‘जय जय श्री राम’ भी तो होना चाहिए; मगर दीदी के मुंह से आप ‘जय श्री राम’ कभी नहीं सुनेंगे।”

ममता दीदी को जय श्रीराम भी बोलना चाहिए: हिमंता बिस्वा सरमा

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “राम जन्म भूमि मंदिर बना लेकिन कभी दीदी वहां नहीं गई। दीदी अपने भाषणों में ‘जय जय श्री राम’ इसलिए नहीं कहतीं, क्योंकि दीदी को लगता है कि प्रभु श्री राम के हाथों में वोट नहीं हैं। वोट सिर्फ ‘इंशाअल्लाह’ के हाथों में हैं, प्रभु श्री राम के हाथों में कोई वोट नहीं है। वो इंशाअल्लाह बोले हमे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें सिखाना पड़ेगा कि कभी-कभी जय-जय श्री राम भी बोलना चाहिए।”

पीएम मोदी का झारग्राम दौरा रहा बेहद खास

इससे पहले पीएम मोदी ने झारग्राम में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था और वहां झालमुड़ी भी खाई थी। झारग्राम में चुनावी प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “दीदी कभी-कभी ‘श्री राम’ का जाप भी किया करो। ‘इंशाअल्लाह’ भी कहा है, ‘खुदा हाफिज’ भी कहा है, लेकिन ‘जय जय श्री राम’ भी तो होना चाहिए; मगर दीदी के मुंह से आप ‘जय श्री राम’ कभी नहीं सुनेंगे।”

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होगी। पहला चरण 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 152 सीटों पर मतदान होगा। तो वहीं, दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!