पश्चिम बंगाल में इन दिनों विधानसभा चुनाव की धूम है। सारे राजनीतिक दल अपनी-अपनी लामबंदी में लगे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक सिद्ध नाथ को सेवा विस्तार दिया है। वे इसी माह की 30 तारीख को रिटायर होने वाले थे। इस सेवा विस्तार से उनका कार्यकाल छह महीने और बढ़ा दिया गया है। इस बाबत आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया हैय़
जारी आदेश में क्या कहा गया?
इस बाबत जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ सिंह के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय ने 27 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में कहा कि उन्हें 30 अप्रैल 2026 के बाद छह महीने तक पद पर बने रहने की अनुमति दी गई है। यह विस्तार सार्वजनिक हित में अखिल भारतीय सेवा नियमों के तहत दिया गया है। इस आदेश की प्रति चुनाव आयोग और बंगाल सरकार को भी भेजी गई है।
1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं सिद्धनाथ गुप्ता
1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्धनाथ गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के बिंदकी नगर के रहने वाले हैं। पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने उन्हें राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया था। उन्होंने पीयूष पांडे की जगह ली थी। जिसके बाद अब केंद्र सरकार ने उन्हें कार्यकाल विस्तार दिया है।
अहम पदों पर किया है काम
सिद्धनाथ गुप्ता लंबा अनुभव रखते हैं। वे पश्चिम बंगाल पुलिस में एसपी,एसएसपी,एडीजी और आईजीपी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।उन्होंने स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो में डीजीपी की भी भूमिका का निर्वहन किया है। इसके अलावा वे इंचेलिजेंस ब्रांच के भी डीजीपी रहे।
उन्हें यह सेवा विस्तार तब दिया गया है जब राज्य में विधानसभा चुनावों की धूम है। बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हो चुकी है। वहीं, 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं चार मई को नतीजे आएंगे।
