देश

Bengal BJP Ministers Name: पांच मंत्रियों ने ली सुवेंदु अधिकारी के साथ शपथ, देखिए बंगाल में कौन-कौन बने मंत्री

Bengal BJP Government 2026 Ministers name, Department Full List (मंत्रियों और उनके विभागों की पूरी सूची): पश्चिम बंगाल में आज सुवेंदु अधिकारी ने पांच मंत्रियों के साथ शपथ ली। जिसमें दिलीप घोष भी शामिल हैं।

Image

बंगाल में बीजेपी ने पांच मंत्री बनाए

Bengal BJP Government 2026 Ministers Name: पश्चिम बंगाल में आज बीजेपी की पहली बार सरकार बना गई है। सुवेंदु अधिकारी ने अपने पांच मंत्रियों के साथ शपथ ली। सुवेंदु अधिकारी के साथ-साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, निसिथ प्रामाणिक और खुदीराम टुडु ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आर. एन. रवि ने यहां ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में सुवेंदु अधिकारी और पांच मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बंगाल ने नए मंत्रियों की सूची

क्रमांकमंत्री का नामविधानसभा सीटविभाग
1.दिलीप घोष खड़गपुर सदरअभी घोषित नहीं
2.अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण सीटअभी घोषित नहीं
3. अशोक किर्तनियासिलीगुड़ीअभी घोषित नहीं
4.निसिथ प्रामाणिकमाथाभांगाअभी घोषित नहीं
5.खुदीराम टुडुरानीबांधअभी घोषित नहीं

क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश

यह छह सदस्यीय मंत्रिपरिषद राजनीतिक रूप से ध्रुवीकृत राज्य में शासन की चुनौतियों से पहले सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की भाजपा की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। घोष खड़गपुर सदर, पॉल आसनसोल दक्षिण, कीर्तनिया बनगांव उत्तर, टुडू रानीबांध और प्रामाणिक कूचबिहार जिले के माथाभांगा से जीते हैं। मंत्रियों के विभागों की घोषणा अभी नहीं की गई है। मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अन्य विधायकों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।

बंगाल में पहली बीजेपी सरकार

पश्चिम बंगाल में भाजपा के उदय के प्रमुख शिल्पकारों में शामिल शुभेंदु अधिकारी ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शपथ ली। इस दौरान भाजपा के हजारों समर्थक समारोह स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भगवा झंडे लहराए और ’’जय श्रीराम’’ के नारे लगाए। इस समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, उद्योगपति और फिल्म जगत की हस्तियां शामिल हुईं। भाजपा खेमे ने इस आयोजन को ’’डबल इंजन’’ सरकार के तहत ’’सोनार बांग्ला’’ की शुरुआत के रूप में पेश किया। भाजपा ने हाल में हुए चुनाव में 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीट हासिल कीं। इसके साथ ही राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हो गया और पूर्वी भारत में भाजपा ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी सफलता दर्ज की।
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article