LIVE

Bengal CM Oath Taking Ceremony 2026 : 'मैं सुवेंदु अधिकारी...' Suvendu ने ली CM पद की शपथ, बंगाल में आज से BJP सरकार, मंच पर PM मौजूद

Bengal CM Oath Taking Ceremony 2026 Updates: बंगाल में 9 मई को पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बन गई। बंगाल में सुवेंदु अधिकारी भाजपा के पहले सीएम बने। उनके साथ पांच मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री एवं दिग्गज नेता पहुंचे। पीएम मोदी ने भी रवींद्रनाथ टैगोर को याद करते हुए X पर पोस्ट किया है। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के सभी दिग्गज नेता एवं एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। समारोह को देखते हुए कार्यक्रम स्थल भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

आलोक कुमार रावUpdated May 9, 2026, 13:22 IST
Follow on Google News
Bengal CM Oath Taking Ceremony 2026

Bengal CM Oath Taking Ceremony 2026 : 'मैं सुवेंदु अधिकारी...' Suvendu ने ली CM पद की शपथ, बंगाल में आज से BJP सरकार, मंच पर PM मौजूद

Bengal CM Oath Taking Ceremony 2026 Updates: सुवेंदु अधिकारी को सीएम पद की शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल ने दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडु और निसिथ प्रमाणिक को मंत्री पद की शपथ दिलाई। बंगाल में आज से भाजपा सरकार प्रभाव में आ गई है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी और भाजपा के बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। बंगाल में चुनाव में भाजपा ने टीएमसी को हराया है। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखन लाल सरकार को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। पीएम उनसे गले भी मिले। इसके बाद पीएम मोदी ने माखन लाल सरकार के पैर छुए।

MAY 09, 2026 12:02 IST

Suvendu Adhikari Oath Live:मंच से विदा हुए पीएम मोदी

शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। बंगाल में अब भाजपा की सरकार बन गई है। मंच पर नेताओं से मिलने के बाद पीएम मोदी वहां से रवाना हो गए हैं। बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। सुवेंदु बंगाल के नौवें सीएम बने हैं।
MAY 09, 2026 11:52 IST

Suvendu Adhikari Oath Live: दिलीप घोष,अग्निमित्रा पाल ने ली मंत्री पद की शपथ

सुवेंदु अधिकारी को सीएम पद की शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल ने दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडु और निसिथ प्रमाणिक को मंत्री पद की शपथ दिलाई। बंगाल में आज से भाजपा सरकार प्रभाव में आ गई है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी और भाजपा के बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। बंगाल में चुनाव में भाजपा ने टीएमसी को हराया है।
MAY 09, 2026 11:37 IST

Suvendu Adhikari Oath Live :सुवेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ

राज्यपाल आरएन रवि ने सुवेंदु अधिकारी को बंगाल के सीएम पद की शपथ दिलाई है। शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लियाष इसके बाद वह अमित शाह, जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं से मिले। योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अपना भगवा गमछा ओढ़ा दिया।
MAY 09, 2026 11:23 IST

Suvendu Adhikari Oath Live : भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पीएम ने छुए पैर

मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखन लाल सरकार को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। पीएम उनसे गले भी मिले। इसके बाद पीएम मोदी ने माखन लाल सरकार के पैर छुए। माखनलाल सरकार सिलीगुड़ी से आते हैं। वह सिलीगुड़ी के पूर्व भाजपा अध्यक्ष हैं। वह राष्ट्रीय समिति के पूर्व सदस्य और भाजपा सिलीगुड़ी संगठन जिला समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं।
MAY 09, 2026 11:07 IST

Suvendu Adhikari Oath Live : हाथ लहराकर लोगों का अभिवादन करते पीएम मोदी

MAY 09, 2026 11:02 IST

Suvendu Adhikari Canbinet : शुभेंदु अधिकारी के संभावित मंत्री, जो ले सकते हैं शपथ

दिलीप घोष
शंकर घोष
अग्निमित्रा पॉल
निशिथ प्रमाणिक
MAY 09, 2026 10:52 IST

Suvendu Adhikari Oath Live : जीप में सवार होकर एक साथ समारोह स्थल पहुंचे पीएम, सुवेंदु

PM मोदी और सुवेंदु अधिकारी जीप में सवार होकर समारोह स्थल पहुंचे। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को दोनों नेताओं ने हाथ लहराकर स्वागत किया। थोड़ी देर में राज्यपाल सुवेंदु अधिकारी को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। भाजपा के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। बंगाल में भाजपा की पहली बार सरकार बन रही है। इस समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचे हैं।
MAY 09, 2026 10:47 IST

Suvendu Adhikari Oath Live: समारोह स्थल पहुंचे सुवेंदु अधिकारी

MAY 09, 2026 10:39 IST

Suvendu Adhikari Oath Live :कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी

सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में राज्यपाल आरएन रवि सुवेंदु को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है। यह ऐतिहासिक क्षण है। भाजपा ने टीएमसी को हराया है। समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता वहां पहुंचे हैं।
MAY 09, 2026 10:32 IST

Suvendu Adhikari Oath Live : श्यामा प्रसाद के सपनों को पूरा करेगी BJP: दिलीप घोष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में बनने वाली पार्टी की पहली सरकार जनता की आकांक्षाओं और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करेगी। राज्य में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले खड़गपुर सदर के विधायक घोष ने कहा कि पार्टी ने पूर्वी भाग में राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। घोष ने कहा, 'हमने लंबे समय तक संघर्ष किया। अब उसका परिणाम सामने आया है और सत्ता परिवर्तन हो चुका है। हमें जनता की इच्छाओं और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करने के लिए काम करना होगा।’ उन्होंने कहा कि नयी सरकार राज्य में 'तृणमूल कांग्रेस के कुशासन’ के खिलाफ पार्टी के संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देगी।
MAY 09, 2026 10:29 IST

Suvendu Adhikari Oath Live : शुभेंदु अधिकारी का पीएम मोदी के स्वागत में पोस्ट

बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के स्वागत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। शुभेंदु अधिकारी ने लिखा कि PM नरेंद्र मोदी का 'सिटी ऑफ़ जॉय' में स्वागत करना हमारे लिए बेहद गर्व और खुशी का पल है। आज, जब हम आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बन रहे हैं, तो हम अपने संस्थापकों के सपनों को पूरा कर रहे हैं। आज दशकों के कुशासन का अंत हो रहा है और विकास, शांति और समृद्धि के 'डबल इंजन' वाले दौर की शुरुआत हो रही है। 'सोनार बांग्ला' का दौर आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। स्वागत है, प्रधानमंत्री जी।
MAY 09, 2026 10:21 IST

Bengal CM Oath Live: समारोह के लिए कोलकाता पहुंचे PM मोदी

सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी अपने होटल से ब्रिगेड परेड ग्राउंड के लिए निकल चुके हैं। राज्यपाल आरएन रवि 11 बजे सुवेंदु को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है। यह ऐतिहासिक क्षण है। भाजपा ने टीएमसी को हराया है।
MAY 09, 2026 10:12 IST

Bengal CM Oath Live: ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लगी झालमुड़ी की स्टॉल

MAY 09, 2026 10:08 IST

Bengal CM Oath Live: समारोह स्थल पहुंचे CM योगी

सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोलाकात के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीत्री गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचने वाले हैं। राज्यपाल आरएन रवि 11 बजे सुवेंदु को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। समारोह में शामिल होने के लिए एनडीए शासित राज्यों के सीएम और भाजपा के दिग्गज नेता वहां पहुंचे हैं। बंगाल में भाजपा की पहली बार सरकार बन रही है।
MAY 09, 2026 10:00 IST

Bengal CM Oath Live: चंद्रबाबू नायडू और भूपेंद्र पटेल भी पहुंचे

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे। कुछ ही देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह। कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में जुटी भीड़।
MAY 09, 2026 09:41 IST

Bengal CM Oath taking Ceremony 2026 Live Updates:शपथ ग्रहण के लिए अपने घर से निकले सुवेंदु

बंगाल सीएम पद की शपथ लेने के लिए सुवेंदु अधिकारी अपने घर से निकल गए हैं। वह बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं।
MAY 09, 2026 09:35 IST

Bengal CM Oath taking Ceremony 2026 Live Updates: भयमुक्त बंगाल की नई भोर- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'सोनार बांग्ला का सूर्योदय, भयमुक्त बंगाल की नई भोर। आज बंगाल की पावन भूमि पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार शपथ लेने जा रही है। मन आनंद और उत्साह से भाव-विभोर है। हृदय में गर्व, विश्वास और कृतज्ञता की अनेक लहरें उठ रही हैं। श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्मभूमि पर कमल खिला है। बंगाल विजय, भारत की विजय है। आज पश्चिम बंगाल की पावन धरा पर विकास, सुशासन और जनकल्याण का एक नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है।
MAY 09, 2026 09:26 IST

Bengal CM Oath taking Ceremony 2026 Live Updates: रेखा गुप्ता, जयंत चौधरी पहुंचे

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता कोलकाता पहुंचीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं बंगाल और यहां की बेटियों के लिए बहुत खुश हूं, जिन्होंने 15 साल तक अत्याचार झेले। आज बंगाल के लिए नया दिन है, जहां विकास और विश्वास दोनों होंगे। बंगाल में अब सुवेंदु अधिकारी सरकार के तहत भ्रष्टाचार और अत्याचार का अंत हो चुका है।" केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी कोलकाता पहुंचे। उन्होंने कहा, 'इस ऐतिहासिक अवसर पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को याद करते हुए और राज्य की जनता को ऐतिहासिक जनादेश के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे उम्मीद है कि अब विकास की रफ्तार और तेज होगी। मैं भाजपा और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। यह पूरे NDA परिवार को नई ऊर्जा और मजबूती देगा।'
MAY 09, 2026 09:17 IST

Bengal CM Oath taking Ceremony 2026 Live Updates: समारोह के लिए पहुंचे ये नेता

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा नेता एवं एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहुंचने का सिलसिले जारी है। अब तक मैदान में ये नेता पहुंच चुके हैं-

सम्राट चौधरी
पुष्कर सिंह धामी
स्मृति ईरानी
कोनार्ड संगमा
MAY 09, 2026 09:10 IST

Bengal CM Oath taking Ceremony 2026 Live Updates: ममता बनर्जी को भी गया आमंत्रण

शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल BJP विधायक दल के नेता चुने जाने पर बंगाल प्रदेश BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह सिर्फ़ हमारा सपना नहीं था, यह लाखों BJP कार्यकर्ताओं का सपना था... श्यामा प्रसाद की धरती पर, श्यामा प्रसाद की सरकार बनने जा रही है। कल मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। हमारे जीवन में इससे बड़ा पल शायद ही कोई हो सकता है... पश्चिम बंगाल की जनता ने 'जंगल राज' के शासन को उखाड़ फेंका है। यह लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने बताया कि शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को भी आमंत्रण भेजा गया है।