देश

Bankipur By Election Result: बांकीपुर सीट पर नीतीश कुमार-लालू यादव को कितने वोट मिले? मजाक नहीं नंबर देख लीजिए

Bankipur By Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर ली है। भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा दूसरे और राजद की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं। इस चुनाव की एक दिलचस्प बात यह रही कि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव नाम के दो अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे। हालांकि, दोनों को बेहद कम वोट मिले। नीतीश कुमार को 141 और लालू प्रसाद यादव को 79 वोट मिले।

Image

बांकापुर विधानसभा उपचुनाव में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने भी लड़ा चुनाव। AI IMAGE

Bankipur By Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने बाजी मार ली। वहीं, बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे स्थान पर आरजेडी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता रहीं। भले ही इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय था, लेकिन कई उम्मीदवारों में लालू-नीतीश ने भी इस सीट पर चुनाव लड़ा।

इन दोनों का नाम भी नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ही है। हालांकि, इन दोनों शख्स ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। नीतीश कुमार को महज 141 वोट मिले। वहीं, लालू प्रसाद यादव को 79 वोट पड़े।

nitish lalu

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यावद नाम के शख्स ने भी लड़ा चुनाव।

इस सीट पर क्यों हुआ चुनाव?

बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव कराया। चुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर, भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला।

बांकीपुर के नतीजे पर क्या बोलीं मीसा भारती?

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे पर राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि वैसे तो ये भाजपा के प्रत्याशी की हार है, लेकिन प्रशांत किशोर अगर वहां जीत रहे हैं तो ये भाजपा की ही जीत है। वहां पर प्रत्याशी बदले गए, क्या कारण रहा कि प्रत्याशी बदले गए? जनता को प्रशांत किशोर ने बहुत सारे वादे किए हैं जो कि असंभव है। किसी भी पार्टी के सांसद हों, विधायक हों, उसके लिए ये सब कर पाना बहुत मुश्किल है। ये जगह भाजपा का गढ़ है, जहां पिछले 35-40 सालों से कोई काम नहीं हुआ है उसमें वे कह रहे हैं कि बच्चों को पटना के प्राइवेट स्कूल में भर्ती करवा देंगे, सरकारी स्कूलों में जाने की आवश्यकता नहीं है। जनता को सच्चाई पता नहीं है कि प्रशांत किशोर ही भाजपा के असली प्रत्याशी हैं। जनता को ये बात समझने में समय लगेगा लेकिन जब वे जीत जाएंगे तो ये देखने को मिलेगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article