देश

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने बढ़ा दी कांग्रेस और बीजेपी बेचैनी, करने जा रहे हैं 121 किलोमीटर की यात्रा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 2, 2023, 04:00 PM IST

बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) 121 किलोमीटर यात्रा पर निकलने वाले है। क्या बागेश्वर बाबा अपने अनुसार सरकार बनाने जा रहे हैं। अपने यात्रा के दौरान मैसेज क्या देंगे? इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों बेचैन हैं।

बागेश्वर सरकार (Bageshwar sarkar) धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) क्या अब सरकार बनाने जा रहे हैं। बाबा यात्रा पर निकलने वाले हैं। 121 किलो मीटर चलेंगे। लोगों से मिलेंगे। इस दौरान बाबा लोगों को मैसेज भी देंगे। बाबा का प्रभाव मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश तक है। बुंदेलखंड से लेकर अवध तक है। सवाल इस बात को लेकर है आखिर बाबा अपने यात्रा के दौरान लोगों को मैसेज क्या देंगे? इसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों बेचैन हैं। सीएम और एक्स सीएम दोनों बाबा से आशीर्वाद मांग रहे हैं। अब बागेश्वर सरकार किसके साथ है। बड़ा सवाल इस बात को लेकर है। भारत का राष्ट्रीय धर्म पंथनिरपेक्ष से तय होता है। लेकिन इसी संविधान की दुहाई देकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मुहिम भी चल पड़ी है। इस मुहिम के अगुवा हैं बागेश्वर धाम वाले बाबा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article