देश

Baba Siddique Murder Case: मुंबई पुलिस ने पुणे से 3 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक कुल 14 लोग दबोचे गए

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुंबई पुलिस ने पुणे से 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस हत्याकांड में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Image

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस ने 3 और लोगों को किया गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Baba Siddiqui Murder Case: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी के हत्याकांड मामले में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां चल रही हैं। इसी सिलसिले में बुधवार देर शाम पुणे से 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। दरअसल, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की बांद्रा में तीन लोगों ने 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। एनसीपी नेता पर हमला उस वक्त किया गया था, जब वे अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास थे। उनकी हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ली है। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी सिलसिले में महाराष्ट्र से पुणे से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए आरोपी पुणे के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान शिवणे के निवासी रूपेश राजेंद्र मोहोल (22), उत्तम नगर निवासी करण राहुल साल्वे (19) और शिवम अरविंद कोहाड़ (20) के रूप में हुई है।

पुलिस आरोपी के अन्य कनेक्शनों की कर रही जांच

इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने बुधवार को एक शख्स को हरियाणा के कैथल से भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अमित उर्फ नाथी बताया जा रहा है, जो कलायत के बाता गांव का निवासी है। अमित पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक, बाबा हत्याकांड मामले में जीशान अख्तर की पहचान चौथे मुख्य आरोपी के रूप में हुई है। जीशान बाबा की हत्या करने के लिए बाकी तीनों शूटर्स को बाहर से डायरेक्शन दे रहा था। वह फरार है। अमित पर आरोप है कि उसने आरोपी जाशीन अख्तर को करनाल में एक मकान किराए पर लेकर ठहराया था। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से केवल दो महीने पहले 15 दिन से अधिक दोनों आरोपी एक साथ रहे थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी के अन्य कनेक्शनों की जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में 19 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने उनके साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड को निलंबित कर दिया था। बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल श्याम सोनावणे ने वारदात के वक्त किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल श्याम सोनावणे ने न तो आरोपियों को रोकने की कोशिश की और न ही बाबा सिद्दीकी को बचाने की। इस मामले में आंतरिक जांच भी चल रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article