क्राइम

Baba Siddique Murder: मुंबई पुलिस ने हरियाणा निवासी को किया गिरफ्तार, अब तक हिरासत में 11 लोग

Baba Siddique murder case: बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने हत्या कर दी थी।

Image

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या (फाइल फोटो)

Baba Siddique murder case: मुंबई पुलिस ने बुधवार को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में अमित हिसामसिंह कुमार नामक एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। कुमार हरियाणा के कैथल में नाथवान पट्टी का निवासी है उसकी गिरफ्तारी के साथ ही मामले में हिरासत में लिए गए आरोपियों की कुल संख्या 11 हो गई है।

रविवार को मुंबई पुलिस ने हत्या के मामले में नवी मुंबई में एक स्क्रैप डीलर भगवत सिंह ओम सिंह को गिरफ्तार किया। राजस्थान के उदयपुर के मूल निवासी सिंह ने कथित तौर पर 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता की गोली मारकर हत्या करने वाले लोगों को हथियार मुहैया कराया था।

बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो शूटरों - गुरमेल बलजीत सिंह और धर्मराज राजेश कश्यप को गिरफ्तार किया है।

मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम और हत्या की साजिश में शामिल दो अन्य लोग फरार हैं। क्राइम ब्रांच की टीमों ने फरार आरोपियों, खासकर गौतम, जिसे मुख्य शूटर बताया जा रहा है, की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हाई-प्रोफाइल हत्या के आरोपियों ने अगस्त के महीने में मुंबई से दूर कर्जत में शूटिंग का अभ्यास किया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article