बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मुझे न अपयश से मतलब है न अभयश से। मुझे सिर्फ सनातन से मतलब है। मुझपर नहीं ईश्वर पर भरोसा करें। मैं किसी का बुरा नहीं चाहता। बाबा बागेश्वर ने ये बातें टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में कहीं।
इस बातचीत में उन्होंने सनातन धर्म, बिहार चुनाव, अखिलेश यादव, प्रेमानंद जी महाराज सहित कई मुद्दों बेबाकी से अपनी बात रखी।
बागेश्वर बाबा पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा था कि वो राजनीतिक दलों से पैसे लेकर उनका प्रचार करते हैं। अखिलेश यादव की टिप्पणी पर बाबा ने कहा कि उन्हें सच्चाई का ज्ञान नहीं हैं। अगर वो मुझसे बात करेंगे तो मैं उन्हें सच्चाई बताऊंगा। उन्होंने कहा कि मुझे डिमोटिवेट करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं अपने काम में लगा हूं। कुछ लोग गजवा-ए-हिंद फैलाना चाहते हैं।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि बाबा बागेश्वर 50-50 लाख लेकर कथाएं कर रहे हैं। सपा सुप्रीमो के इन आरोपों पर उन्होंने कहा कि कथाओं की फीस नहीं दक्षिणा होना चाहिए। अगर हम दक्षिणा लेकर बेटियों की शादी कर दें, अस्पताल बना लें तो हम उन नेताओं से बेहतर हैं जो भ्रष्टाचार कर बड़ी-बड़ी गाड़ियां और आलीशान घर ले लेते हैं। मैं चाहता हूं कि अखिलेश यादव के लिए मैं एक कथा करूं। हां उनका स्वभाव सही हो। अगर दक्षिणा देंगे तो हम दक्षिणा लेकर भी कथा कर देंगे।
ब्रांडेड कपड़े पहनने पर क्या बोले बाबा बागेश्वर?
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए जहां बाबा बागेश्वर महंगे और ब्रांडेड कपड़े पहने हुए नजर आए। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हनुमान जी हमारे ब्रांड है, मुझे सिर्फ सनातन से मतलब है। मैं उस जगह गया था जहां काफी ठंड पड़ती है तो मेरे शिष्यों ने मुझे कपड़े दे दिए और मैं पहन लिया।
बिहार यात्रा को लेकर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?
जब उनसे पूछा गया कि वो बिहार क्यों गए थे? तो उन्होंने कहा कि मैंने हाल ही में दिल्ली में कथा किया, यूगांडा जैसे विदेशों में कथा की। किसी ने नहीं पूछा। इसे बस एक मुद्दा बनाया गया। वहीं, वो धर्मांतरण पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकत गरीबों को पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कर रही है।
जो लोग दीवाली पर पटाखे न फोड़ने की अपील करते हैं...
जो लोग दीवाली में पटाखों न फोड़ने की अपील करते हैं, उनपर बाबा बागेश्वर ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध हो रहा है। गाजा में बड़े-बड़े बम फोड़े गए। शादी समारोह में पटाखे फोड़े जाते हैं, लेकिन आप नहीं बोलते। जैसे ही दिवाली आता है आप ज्ञान देने लगते हैं। मैं अपील करता हूं कि आप ज्ञान न दें वरना हम आपके धर्म पर बोलेंगे तो आप परेशान हो जाएंगे।
प्रेमानंद की महाराज से क्या हुई बात?
प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि मैं बाबा के घर गया। बाबा ने लाड़ प्यार किया। मैं बाबा का स्वास्थ्य की जानकारी लेने गया था। काफी आध्यात्मिक बातें की। उन्होंने कहा कि भगवान जप करते रहो। मैं बस उनसे आशीर्वाद मांगा कि आपकी आशीर्वाद मेरे ऊपर बनी रहे।
'मैं सिर्फ देश विरोधी ताकत के खिलाफ'
बाबा बागेश्वर ने हा कि हम मुस्लिमान के विरोधी नहीं है। वरना मैं रसखान का गुनगान नहीं करता। मैं एपीजे अब्दुल कलाम का गुनगान करता हूं। मैं सिर्फ देशविरोधी ताकत के खिलाफ हूं।
क्या चुनाव लड़ेंगे बाबा बागेश्वर?
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्रधर्म सर्वोपर्रि है। वो भूत-पिषाच रहस्य यानी पैरानॉर्मल एक्टिविटी पर पीएचडी करना चाहते हैं। मैं इस जन्म में चुनाव नहीं लड़ूंगा। अगर भगवान राम मेरे सामने आ जाएं तो मैं भगवान से विश्व में शांति और भारत में सनातम धर्म स्थापित करने की प्राथना करूंगा। दिवाली के अवसर पर मैं देशवासियों से आग्रह करूंगा कि एक दीया देशवासियों के नाम जरूर जलाएं।
