देश

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे UP के विधायक, सीएम योगी भी होंगे साथ

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2024, 12:17 PM IST

Yogi Adityanath Visit Ayodhya Ram Mandir Today: योगी आदित्यनाथ, पूरी कैबिनेट और भाजपा के विधायक रामलला का दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के विधायक रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए, ये 10 बसें सुबह 9 बजे रवाना हुईं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था।

Image

उत्तर प्रदेश के विधायक करेंगे रामलला के दर्शन।

Photo : Times Now Digital

Yogi Adityanath MLA Visit Ayodhya Ram Mandir Today: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों के कई सदस्य नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन के लिए रविवार को राज्य की राजधानी लखनऊ से अयोध्या रवाना हुए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह जानकारी दी। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को छोड़कर अधिकतर विधायकों ने अयोध्या जाने पर सहमति दी थी।

Yogi Adityanath MLA Visit Ayodhya: यूपी के सभी विधायकों को किया गया था आमंत्रित

डिप्टी सीएम मौर्य ने स्पष्ट रूप से समाजवादी पार्टी का जिक्र करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्य अयोध्या रवाना हो गए हैं। यदि कोई नहीं जा रहा है, तो वह ‘समाप्तवादी पार्टी’ है।' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने नवनिर्मित मंदिर में राम लला के दर्शन के लिए दोनों सदनों के सदस्यों को अयोध्या में आमंत्रित किया था।

Yogi MLA Visit Ayodhya: अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मंदिर जाएंगे योगी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था। इस बीच, सरकार ने एक बयान में बताया कि आदित्यनाथ सीधे अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचेंगे जिसके बाद वह राम लला के दर्शन के लिए अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मंदिर जाएंगे।

केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों और विधानमंडल के सदस्यों को लेकर 10 बसें सुबह करीब नौ बजे अयोध्या रवाना हुईं। बयान में बताया गया है कि परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के दौरे की व्यवस्था की गई है।

Today Yogi MLA Visit Ayodhya: अखिलेश ने भाजपा पर राम के नाम पर कसा तंज

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने यह दावा करके भगवान राम का अपमान किया है कि वह राम को अयोध्या में मंदिर में ‘लेकर आई’, जबकि हिंदू देवता तो हमेशा लोगों के दिलों में हैं। शनिवार को विधानसभा में प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर चर्चा करते हुए यादव ने कहा, 'जब भगवान राम दिल में बसते हो तो फिर नाम लेने की क्या जरूरत है? राम पहले भी थे, आज भी हैं और हमेशा रहेंगे।'
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article