देश

Ayodhya Ram Mandir: कब तक तैयारी हो जाएगी रामलला की मूर्ति? ट्रस्ट ने बताई ये बड़ी बात

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2023, 11:24 PM IST

Idol Of Ramlala: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से ये जानकारी सामने आई है कि राम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित करने के लिए 15 दिसंबर तक रामलला की मूर्ति तैयार हो जाएगी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया, 'राम मंदिर में रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति विराजमान होगी।'

Image

जल्द तैयार होंगी रामलला की तीन मूर्तियां।

Photo : Twitter

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर के गर्भगृह में स्थापित करने के लिए रामलला की मूर्ति 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामलला (भगवान राम के बाल स्वरूप) की तीन मूर्तियां बनवाई जा रही हैं।

रामलला की तीन मूर्तियों को बनाने का काम होगा पूरा

अधिकारियों ने बताया कि भगवान रामलला की तीन मूर्तियों को बनाने का काम पूरा होने वाला है जिनमें से एक मूर्ति को राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन मूर्तियों में से दो कर्नाटक के एक राजस्थान के पत्थर से बनाई गई हैं।

प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ मूर्ति का होगा चयन

अधिकारियों ने बताया कि मंदिर न्यास की धार्मिक समिति 15 दिसंबर को गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ मूर्ति का चयन करेगी। मूर्तियां कर्नाटक और राजस्थान के मूर्तिकारों द्वारा बनाई गई हैं, जिनमें कर्नाटक के गणेश भट्ट और अरुण योगीराज के साथ जयपुर के कलाकार सत्यनारायण पांडे भी शामिल हैं।

रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति होगी विराजमान

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया, 'राम मंदिर में रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति विराजमान होगी। इसके लिए कर्नाटक के पत्थर से दो और राजस्थान के पत्थर से एक सहित कुल तीन मूर्तियां बनाई गई हैं, मूर्तियां 90 फीसदी तैयार हो चुकी हैं। उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है।'

(भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article