देश

अयोध्या में राम मंदिर के कर्मचारियों की बढ़ाई गई सैलरी, करीब 100 प्रतिशत तक हुआ इजाफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated May 3, 2023, 07:19 AM IST

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसमें लगे कर्मचारियों का भी काफी ध्यान रखा जा रहा है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कर्मचारियों के वेतन मे बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

Image

अयोध्या में राम मंदिर के कर्मचारियों के वेतन में हुई बढ़ोतरी

Photo : Twitter

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसमें हजारों कर्मचारी जी-जान से लगे हुए हैं। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी राम लला में समर्पित लोगों का ध्यान रख रहा है। इसलिए श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी ने वेतन बढ़ोतरी का स्वागत किया है।

कुछ मामलों में वेतन बढ़ोतरी 100 प्रतिशत के करीब है। स्टोर मैनेजर और मंदिर के रखवालों को आठ हजार रुपये मिल रहे थे। उन्हें अब 15 हजार रुपये महीने मिलेंगे।

सहायक पुजारियों को 15 हजार की जगह अब 20 हजार रुपये मिलेंगे। प्रधान पुजारी का वेतन 15 हजार से बढ़ा कर 25 हजार रुपये किया गया है।

वेतन बढ़ोतरी की घोषणा राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने की। भव्य रामलला मंदिर के द्वार जनवरी 2024 में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article