देश

अयोध्या गैंगरेप कांड के आरोपी सपा नेता मोईद खान का होगा DNA टेस्ट, अखिलेश ने दिया था चैलेंज

इस मामले में आरोपी योगी सरकार सख्त एक्शन ले रही है। सपा नेता मोईद खान ही नहीं, दूसरे आरोपी राजू का भी डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, डीएनए एफएसएल रिपोर्ट को कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

Image

मोईद का होगा DNA टेस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • अयोध्या गैंगरेप कांड के आरोपी सपा नेता मोईद खान का होगा डीएनए टेस्ट
  • अयोध्या जेल में बंद मोईद का सैंपल लिया जाएगा, पुलिस ने तैयारी शुरू की
  • पुलिस मोईद को रिमांड पर लेकर मोबाइल रिकवर कराने की तैयारी कर रही है

Ayodhya Rape Case: अयोध्या गैंगरेप कांड के आरोपी सपा नेता मोईद खान का डीएनए (DNA) टेस्ट होगा। इस संबंध में अयोध्या जेल में बंद मोईद का सैंपल लिया जाएगा। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस केस में अभी तक मोईद खान का मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस मोईद को रिमांड पर लेकर मोबाइल रिकवर कराने की तैयारी कर रही है। अयोध्या सीओ आशुतोष तिवारी के मुताबिक, सिर्फ मोईद खान ही नहीं, राजू का भी डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, डीएनए एफएसएल रिपोर्ट को कोर्ट में दाखिल की जाएगी। डीएनए जांच की प्रक्रिया में भ्रूण का सैंपल लिया जा चुका है। केजीएमयू (KGMU) में रेप कांड की पीड़िता का गर्भपात कराया गया है।

अखिलेश ने की थी डीएनए टेस्ट की मांग

बता दें कि यूपी के अयोध्या में बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता की बेकरी पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया था। इस एक्शन के बाद ही इस पर सियासत शुरू हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले में सरकार पर सियासत करने के साथ ही डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी, वहीं बसपा नेता मायावती ने सपा पर ही सवाल उठाए हैं। अयोध्या में आरोपी पर चल रही कार्रवाई सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हो उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए, लेकिन अगर डीएनए के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की मांग है।

मोईद की बेकरी पर चला बुलडोजर

अयोध्या दुष्कर्म मामले में योगी सरकार एक्शन में है। बच्ची की मां से मुख्यमंत्री योगी की मुलाकात के 24 घंटे बाद आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को बुलडोजर से ढहा दिया गया था। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह और अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह के साथ एसडीएम सोहावल अशोक सैनी की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स को लेकर कार्रवाई शुरू हुई थी। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सतेंद्र सिंह ने कहा कि बेकरी तालाब की जमीन पर बनी थी। जांच के बाद एक्शन लिया गया। आरोपी की अवैध संपत्तियों की जांच की जा रही है। इधर, योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद पीड़ित बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। बाहर निकलकर वह फूट-फूटकर रोए थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश का पीडीए झूठा साबित हो रहा है। लगता है कि इन अपराधियों के सहारे ही इनकी जीत हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article