देश

Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में चली गोली, एक PAC जवान घायल, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 26, 2024, 11:01 PM IST

Gun Shot in Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या के श्री राम मंदिर परिसर में तैनात पीएसी के एक जवान को गोली लगने का मामला सामने आया है, जवान को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Image

श्री राम मंदिर परिसर में तैनात पीएसी के एक जवान को गोली लगी

KEY HIGHLIGHTS
  • अयोध्या के राम मंदिर परिसर में गोली चलने की घटना सामने आई
  • एक PAC जवान घायल हो गया है उसके सीने में गोली लगी है
  • पुलिस अधिकारियों ने इसे हादसा बताया है, मामले की जांच की जा रही है

Gun Shot in Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में गोली चलने की घटना सामने आई है, जिसमें पीएसी जवान घायल हो गया है उसके सीने में गोली लगी है, पुलिस अधिकारियों ने इसे हादसा बताया है घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि दुर्घटनावश चली गोली जवान के सीने से पार हो गई।

उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया कि गोली खुद जवान के असलहे से चली या किसी अन्य सहकर्मी के असलहे से, इसकी जांच की जा रही है, जवान के साथ मौके पर तैनात अन्य जवानों से पूछताछ की जा रही है।

राम मंदिर परिसर में गोली की अवाज से हड़कंप मच गया

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक घायल PAC जवान का नाम राम प्रसाद है और वह 32वीं वाहिनी PAC में तैनात थे वो करीब 53 साल के हैं, वह श्री राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात थे, मंगलवार शाम अचानक उसको गोली लग गई, राम मंदिर परिसर में गोली की अवाज से हड़कंप मच गया और तुरंत ही सहकर्मियों ने राम प्रसाद को मंडलीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।

घायल PAC जवान का इलाज किया जा रहा है

घायल PAC जवान राम प्रसाद अमेठी के रहने वाले हैं और उनका परिवार लखनऊ में रहता है, फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक है और इलाज किया जा रहा है वहीं मामले की आगे की जांच की जा रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article