देश

कसारी-मसारी अब कहलाएगा कृष्ण पुरी, माफिया अतीक अहमद का नामोनिशान मिटाने की तैयारी!

Prayagraj Kasari Masari News: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के गढ़ और उसके पुश्तैनी गांव कसारी-मसारी का नाम बदलकर कृष्ण पुरी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है। ​​​​कसारी-मसारी वही स्थान है जहां अतीक अहमद का पैतृक कब्रिस्तान भी है।

Image

कसारी-मसारी अब होगा कृष्ण पुरी (फोटो साभार- AI/X)

Prayagraj Kasari Masari News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर गरीबों का आशियान बनाने के लिए भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने अतीक अहमद के गढ़ कसारी-मसारी का नाम 'कृष्ण पुरी' करने की घोषणा की। माफिया अतीक के गढ़ रहे इलाके को अब गरीबों के आवास और विकास की नई पहचान देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया मुक्त यूपी के क्रम में जो जमीनें माफियाओं से मुक्त कराई गई हैं, उन पर अब गरीबों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कसारी-मसारी की बेशकीमती जमीन पर अब पद्मलोक अपार्टमेंट परियोजना के तहत 602 फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है।

अतीक अहमद का पुश्तैनी गांव है कसारी-मसारी

गौरतलब है कि कसारी-मसारी अतीक अहमद का पुश्तैनी गांव है। पश्चिमी प्रयागराज के कसारी-मसारी इलाके में अतीक अहमद और उसके परिवार का प्रभाव था। यहां वह अपने घोड़े रखता था और अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करता था। सरकार ने बताया कि ये ढाई हेक्टेयर यानी करीब 15 बीघा जमीन थी, जिस पर माफिया अतीक अहमद और उसके गुंडों ने कब्जा करके अपना अस्तबल बनाया हुआ था और अपनी अय्याशी का केंद्र बनाया हुआ था। उस नाजायज साम्राज्य को ध्वस्त करके इस लैंड को वापस लिया गया।

अतीक अहमद का पैतृक कब्रिस्तान भी यहां

कसारी-मसारी वही स्थान है जहां अतीक अहमद का पैतृक कब्रिस्तान भी है। यहीं पर कसारी-मसारी नाम का कब्रिस्तान है, जहां अतीक अहमद और अशरफ को एनकाउंटर के बाद दफन किया गया था। यहीं पर उसके पिता हाजी फिरोज अहमद, और उसके बेटे असद व अबान को भी दफनाया गया है। अब अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई इसी कसारी-मसारी की बेशकीमती जमीन पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों के लिए आवास का निर्माण किया जा रहा है।

माफिया की पहचान मिटाने की कवायद!

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन के साथ ही इस इलाके को नया नाम देकर माफिया की पहचान मिटाने और इसे विकास की नई पहचान देने की बात कही है। सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज में अब कोई माफियागिरी नहीं करेगा, करेगा तो मिट्टी में मिल जाएगा। लूकरगंज की तरह ही, जहां पहले माफिया की जमीन पर 76 गरीबों को आवास दिए गए थे, अब कसारी-मसारी यानी नए कृष्ण पुरी में भी 602 गरीब परिवारों को अपना आशियाना मिलेगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article