देश

असम में धीरे-धीरे सुधर रहे हालात, बाढ़ के चलते अब तक 26 ने गंवाई अपनी जान; 2.59 लाख लोग प्रभावित

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को भी सुधार हुआ और प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 2.59 लाख हो गई। वहीं, तीन और लोगों की मौत होने से इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई। एएसडीएमए ने कहा कि 6,311 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि जलमग्न है।

Image

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

Photo : AP

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को भी सुधार हुआ और प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 2.59 लाख हो गई। वहीं, तीन और लोगों की मौत होने से इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोई भी प्रमुख नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है तथा ब्रह्मपुत्र नदी में नौका सेवाएं दिन में आंशिक रूप से बहाल हो गईं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के बुलेटिन में कहा गया है कि 11 जिलों के 32 राजस्व क्षेत्र और 741 गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 2,59,093 है, जिसमें बराक घाटी के तीन जिले श्रीभूमि (1,62,108), हैलाकांडी (51,663) और कछार (36,271) सर्वाधिक प्रभावित हैं। शनिवार तक 12 जिलों के करीब 3.37 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

अब तक कितने लोगों ने गंवाई जान?

बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार को तीन लोगों की मौतें कामरूप जिले के नागरबेरा राजस्व क्षेत्र से हुईं, जिसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 26 हो गई, जिनमें से छह मौतें भूस्खलन में हुई हैं। बाढ़ के कारण विस्थापित हुए 24,000 से अधिक लोग 100 राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं, जबकि 30 अन्य राहत वितरण केंद्र भी संचालित हो रहे हैं।

6,311 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि जलमग्न

एएसडीएमए ने कहा कि 6,311 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि जलमग्न है। अधिकारियों ने बताया कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य भी बाढ़ से प्रभावित हैं। इस बीच, अंतर्देशीय जल परिवहन (IWT) विभाग की विज्ञप्ति में कहा गया कि रविवार को गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में नौका सेवाएं आंशिक रूप से फिर से शुरू हो गईं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article