देश

आसाराम की फिर बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती; सीने में दर्द की शिकायत

Asaram Admitted to AIIMS: यौन शोषण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को जोधपुर एम्स में एडमिट किया गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर भर्ती किया गया।

Image

एम्स में भर्ती हुए बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Asaram Admitted to AIIMS: बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। सोमवार को आसाराम ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद जेल अधिकारी उसे जेल डिस्पेंसरी ले गए, जहां उसका इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट हुआ।गुरुवार को उसे नियमित जांच के लिए एम्स ले जाया गया, जहां उसे एनीमिया पाया गया। हालांकि, उसकी अन्य जांच रिपोर्ट सामान्य थी। जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस बीच, गुरुवार देर रात सीने में दर्द की शिकायत पर आसाराम को फिर से एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। इससे पहले आसाराम ने जोधपुर के एक निजी अस्पताल में आयुर्वेदिक इलाज कराने की अनुमति राजस्थान हाई कोर्ट से मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई थी।

यौन उत्पीड़न के आरोप में सजा काट रहे आसाराम

बता दें कि 21 मार्च को राजस्थान हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न के आरोप में सजा काट रहे आसाराम को जोधपुर के ही एक निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के बीच 10 दिन तक उपचार करवाने की अनुमति दी थी। जिसके तहत उसका उपचार महाराष्ट्र से आए आयुर्वेद के वैध ने किया था। जबकि आसाराम ने महाराष्ट्र के खपोली में उपचार करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन महाराष्ट्र पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उपचार के लिए अनुमति नहीं दी थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article