देश

Durga Mandir: बंगाल में BJP की जीत के बाद कई सालों बाद खुला आसनसोल में दुर्गा मंदिर! भाजपा विधायक ने वादा किया पूरा

West Bengal Durga Mandir: बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद आसनसोल में वर्षों से बंद पड़े एक मंदिर को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। यह मंदिर पहले साल में एक-दो बार खुलता था।

Image

बीजेपी की जीत के बाद आसनसोल में खुला दुर्गा मंदिर (फोटो- ANI & X)

West Bengal Durga Mandir: पश्चिम बंगाल में बीजेपी जीत चुकी है और जीत के साथ ही वहां की फिजा भी बदलने लगी है। आसनसोल में वर्षों से बंद पड़ा एक मंदिर बीजेपी की जीत के साथ ही खोल दिया गया है। दरअसल यह मंदिर साल में एक-दो दिन के लिए खुलता था, उसके लिए भी भारी सुरक्षा बल तैनात होता था। यहां बीजेपी उम्मीदवार ने वादा किया था कि अगर वो जीतते हैं तो यह मंदिर साल भर खुला रहेगा। मंदिर खुलने के बाद श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग पूजा करने के लिए उमड़ पड़े।

क्यों बंद पड़ा था मंदिर?

रिपोर्ट्स के अनुसार यह मंदिर इलाके में सांप्रदायिक तनाव के कारण बंद रहता था। दो समुदायों के बीच तनाव और प्रशासन की ओर से प्रतिबंधों के कारण यह मंदिर आम दिन पर जनता के लिए खुलता ही नहीं था।

मंदिर खोलने का बीजेपी ने किया था वादा

इस बार के विधानसभा चुनाव में आसनसोल उत्तर से भाजपा ने कृष्णेंदु मुखर्जी को टिकट दिया। कृष्णेंदु मुखर्जी ने इलाके के लोगों से वादा किया कि अगर वो जीतते हैं तो यह मंदिर खुलवा देंगे। 4 मई को जैसे ही कृष्णेंदु मुखर्जी को जीत मिली वो मंदिर खुलवाने पहुंच गए। मंदिर की साफ सफाई करवाई गई, फिर आम लोगों के लिए मंदिर को खोल दिया गया। जैसे ही मंदिर के दरवाजे खुले, बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे, पूजा-अर्चना की और इस मौके का जश्न मनाया।

बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत

बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। बीजेपी 206 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाने की तैयारी में है। ममता बनर्जी तक अपनी सीट नहीं बचा पाई और टीएमसी को बड़ी हार मिली है। बीजेपी अब बंगाल में नई सरकार की गठन की तैयारी में, शपथ ग्रहण के लिए 9 मई की तारीख तय कर दी गई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!