देश

'हमारी वक्फ की जमीन BJP या PM मोदी कोई हमसे छीन नहीं सकता', असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, Video

असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक के रायचूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि 'जो लोग ऐसा सोचते हैं कि कानून बनाकर वे मुस्लिम समुदाय को डरा सकते हैं तो वे भूल कर रहे हैं। याद रखिए पीएम मोदी या भाजपा वक्फ की हमारी जीन हमसे छीन नहीं सकते।'

Image

रायचूर में रैली करते असदुद्दीन ओवैसी।

AIMIM Chief Asaduddin Owaisi : ऑल इंडिया मजिलस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संपत्तियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा है। ओवैसी ने कर्नाटक के रायचूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि 'जो लोग ऐसा सोचते हैं कि कानून बनाकर वे मुस्लिम समुदाय को डरा सकते हैं तो वे भूल कर रहे हैं। याद रखिए पीएम मोदी या भाजपा वक्फ की हमारी जीन हमसे छीन नहीं सकते।'

ये काला कानून है-ओवैसी

लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि 'जो लोग ये समझ रहे कि मुसलमानों को ये कानून बनाकर डराया जाएगा। याद रखो कि पीएम मोदी या मोदी सरकार वक्फ की एक जमीन हमसे नहीं छीन सकेगी। ये कानून काला है। ये संविधान के अनुच्छेद 14,15,25,26 और 29 के खिलाफ है। जो चैप्टर तीन का अधिकार है, उसके खिलाफ है।'

ओवैसी ने कहा कि 'हम रायचूर के हिंदू भाइयों को संदेश देना चाहते हैं कि आपको एंडोवमेंट बोर्ड में सिर्फ हिंदू सदस्य बन सकता है तो मुसलमानों को वक्फ में कैसे गैर मुस्लिम सदस्य बनेगा?'

...तो वक्फ संशोधन कानून को बदल देंगे-प्रतापगढ़ी

बीते सोमवार को रांची के बरियातू के पहाड़ी मैदान में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से आयोजित तहफ्फुज-ए-औकाफ कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से वक्फ कानून में संशोधन का मकसद हमारी पुरखों की दान की गई जमीन को लूटकर अपने धन्नासेठ मित्रों में बांटना है। आने वाले दिनों में जब भी केंद्र में सरकार बदलेगी तब एक झटके में वक्फ संशोधित कानून को बदल दिया जाएगा, इसलिए आप मायूस न हो।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article