AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत के पहले आतंकवादी का नाम नाथूराम गोडसे है जिसने गांधी जी को मारा और उसकी फोटो लेकर हैदराबाद में लोग घूम रहे हैं। ये लोग कौन हैं? और ये कैसी पुलिस है जो चुप बैठी है। अगर कोई ओसामा बिन लादेन की फोटो लेकर घूमता तो पुलिस उसके घर के दरवाजे को तोड़ देती। पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। कोई ओसामा की फोटो के साथ होता तो जांच एजेंसियां उसके पीछे पड़ जाती। उन्होंने कहा कि कोई खड़े होकर कहता है कि मैं हिंदू राष्ट्र बनाऊंगा। ये जालिम लोग कौन हैं जो गांधी के मारने वाले गोडसे की फोटो लेकर हैदराबाद में नाच रहे हैं।
देश
नाथूराम गोडसे की तस्वीर को लेकर लोग नाच रहे हैं, अगर कोई लादेन की फोटो लेकर धूमता तब....बोले असदुद्दीन ओवैसी
- Authored by: रामानुज सिंह
- Updated Apr 7, 2023, 08:52 PM IST
