देश

चंदा चोरी विवाद के बीच इधर अयोध्या पहुंचे केजरीवाल, हनुमानगढ़ी में टेका माथा, उधर डिप्टी सीएम बोले-'दोषी पाताल से भी खोज निकालेंगे'

Arvind Kejriwal Ayodhya Visit: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या पहुंचकर प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में बजरंगबली के दर्शन किए और वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद वे राम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे।

Image

हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल।

Photo : ANI

Arvind Kejriwal Ayodhya Visit: अयोध्या के राम मंदिर में चंदे की कथित घोटाले को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। केजरीवाल के साथ पार्टी के सांसद संजय सिंह और बड़ी संख्या में 'आप' कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अयोध्या पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने मीडिया कर्मियों से भी उनके साथ चलकर रामलला के दर्शन करने का अनुरोध किया। पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने सिर्फ इतना कहा, "हम दर्शन करने जा रहे हैं।" अरविंद केजरीवाल ने हनुमानगढ़ी ((Arvind Kejriwal Visit Hanumangarhi) में मत्था टेका और हनुमान चालीसा पढ़ी।

यूपी सरकार का कड़ा रुख

दूसरी तरफ, राम मंदिर के चंदे में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह एक्शन में नजर आ रही है। राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार ने पूरे घटनाक्रम को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने साफ किया कि इस मामले में पहले ही एफआईआर (FIR) दर्ज की जा चुकी है और जांच में जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत बेहद सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीजेपी का विपक्ष पर पलटवार

इस पूरे विवाद और विपक्ष के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। दिनेश शर्मा के मुताबिक, विपक्ष के सवाल उठाने से पहले ही राम मंदिर ट्रस्ट ने खुद इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक एसआईटी (SIT) का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार इस मामले में पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।

मामले की जांच के लिए बनी है SIT

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर 25 जून को इस कथित चंदा घोटाले के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इससे पहले, श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर राज्य सरकार ने 14 जून को ही इस पूरे मामले की परतें खोलने के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया था, जिसकी जांच लगातार जारी है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article