New Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित किया और कहा कि गुजरात चुनाव (Gujarat Elections) में पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने कहा कि आप को भले ही पांच सीटें मिली हों लेकन पार्टी का प्रदर्शन अभूतपूर्व रहा। आप मुखिया केजरीवाल ने कहा कि गुजरात BJP का वर्षों से गढ़ रहा है और वहां से पांच सीटें जीतना बैल से दूध निकालने जितना मुश्किल कार्य रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 में गुजरात में हमारी सरकार बनेगी।
देश
गाय से दूध सब निकालते हैं, हम गुजरात में बैल से दूध निकाल लाए: अरविंद केजरीवाल
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Dec 19, 2022, 07:01 AM IST
Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने BJP का वर्षों से गढ़ रहे गुजरात में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को एक अभूतपूर्व सफलता बताया और कहा कि पांच सीट पर जीत हासिल करना ‘बैल से दूध निकालने’ जितना असंभव था।
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में पार्टी के प्रदर्शन को बताया अभूतपूर्व
Photo : Twitter
