देश

राहुल गांधी ने भी माना कि AAP की वजह से गुजरात में हारी कांग्रेस, कहा- प्रॉक्सी थी केजरीवाल की पार्टी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 16, 2022, 10:22 PM IST

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शुक्रवार को जयपुर में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गुजरात और हिमाचल चुनाव पर बात की। हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की जीत के बारे में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने अपनी पूरी सांगठनिक क्षमता का इस्तेमाल किया था, लेकिन हमने उन्हें हरा दिया।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुजरात में मिली कांग्रेस को करारी हार के लिए सीधे-सीधे आप को जिम्मेदार ठहराया दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आप गुजरात विधानसभा चुनाव में नहीं होती तो कांग्रेस जीत जाती है। केजरीवाल की पार्टी एक प्रॉक्सी पार्टी थी।

राहुल गांधी ने जयपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रॉक्सी की भूमिका निभाने के कारण कांग्रेस गुजरात में हार गई। उन्होंने कहा कि अगर गुजरात में AAP नहीं होती तो कांग्रेस, बीजेपी को हरा देती। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप गुजरात में प्रॉक्सी पार्टी थी और उसने बीजेपी की 'बी-टीम' की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आप-बीजेपी की मिलीभगत से कांग्रेस पार्टी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा- "स्पष्ट रूप से, गुजरात में, अगर आप को प्रॉक्सी के रूप में नहीं रखा गया होता और कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया गया होता, तो हम शायद वहां भी भाजपा को हरा देते।"

इसी प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने हिमाचल चुनाव को लेकर कहा कि यहां पर भाजपा ने पूरी ताकत का इस्तेमाल किया था। लेकिन कांग्रेस ने उसका सामना किया और भगवा पार्टी को हरा दिया।

बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही है। अभी के समय में यह यात्रा राजस्थान में चल रही है। इस यात्रा के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इसी अवसर पर राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस किया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article