Kalpana Soren: क्या झारखंड में भी 'राबड़ी राज' की तर्ज पर सत्ता संभालेंगी 'कल्पना सोरेन', सीएम हेमंत की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 05:41 PM IST

Who is Kalpana Soren:खनन पट्टा मामले में झारखंड  के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की कुर्सी काफी हद तक तय माना जा रहा है वहीं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) अचानक से सुर्खियों में आ गई हैं।

Kalpana Soren: क्या झारखंड में भी 'राबड़ी राज' की तर्ज पर सत्ता संभालेंगी 'कल्पना सोरेन', सीएम हेमंत की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा!
Photo Credit: Twitter

Hemant Soren wife Kalpana Soren Profile: चुनाव आयोग  की सिफारिश के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी रहेगी या जाएगी, ये बड़ा सवाल बना हुआ है, लेकिन ये तो साफ दिख रहा है कि झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन की सत्ता डांवाडोल है और ऐसे में सवाल ये सामने आ रहा है कि हेमंत सोरेन के बाद सत्ता कौन संभालेगा। 

सूत्रों का कहना है कि ईसी ने खनन पट्टा मामले में अपना सिफारिश राजभवन को भेजी है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग ने हेमंत सोरेन को अयोग्य ठहराते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की है। चुनाव आयोग की इस सिफारिश के बाद राजधानी रांची में सियासी हलचल तेज हो गई है-

अगर सीएम पद पर कल्पना सोरेन की ताजपोशी होती है तो 25 साल बाद बिहार में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की तरह ही झारखंड में इतिहास को दोहराना जाएगा, हालांकि इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है।

End of Article