West Bengal:बंगाल में 'हैट्रिक' लगाने वाली ममता दीदी 5 मई को लेंगी सीएम पद की शपथ ,चुनी गईं विधायक दल की नेता 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2021, 07:13 PM IST

Mamata Banerjee Update:पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, ममता बनर्जी 5 मई को सीएम पद की शपथ लेंगी।

West Bengal:बंगाल में 'हैट्रिक' लगाने वाली ममता दीदी 5 मई को लेंगी सीएम पद की शपथ ,चुनी गईं विधायक दल की नेता 

पश्चिम बंगल की सत्ता पर तीसरी बार लगातार अपना कब्जा जमाने वाली ममता बनर्जी  5 मई को सीएम पद की शपथ लेंगी इस बारे में ममता बनर्जी आज शाम को राज्यपाल से मुलाकात करेंगी बताया जा रहा है कि शपथ बेहद सादगी से दिलाई जाएगी और इस दौरान कोई भी बड़ा समारोह नहीं होगा क्योंकि कोरोना संकट जारी है और तमाम मानकों का पालन करना होगा।

बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी जहां 5 मई को सीएम पद की शपथ लेंगी वहीं 6 मई को बाकी मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, ममता बनर्जी पहले ही कह चुकी हैं कि इस खुश के मौके पर भी राज्य में कोई जश्न नहीं मनेगा और कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। राजभवन के सूत्र ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी शाम 7 बजे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलेंगी और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी।

वहीं मंगलवार को बुलाई गई टीएमसी की अहम बैठक में ममता बनर्जी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया, जिसके बाद टीएमसी के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी कि ममता दीदी 5 मई को सीएम पद की शपथ लेंगी। 

गौर हो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार टीएमसी की प्रचंड जीत के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी को 50 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं करना चाहिए था, बीजेपी का 77 सीट जीतना चुनाव आयोग के योगदान की वजह से है। उन्होंने कहा कि औपचारिक घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने नंदीग्राम के नतीजों को कैसे पलटा? हमलोग अदालत जाएंगे।

नंदीग्राम में ममता बीजेपी के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी से हारीं 

ममता ने दावा कि नंदीग्राम के चुनाव अधिकारी ने कहा कि पुनर्मतगणना का आदेश उनके जीवन को खतरे में डाल सकता है। विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने वाली सत्तारूढ़ टीएमसी कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर कभी सहयोगी रहे अब बीजेपी के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी से हार गई हैं। वहीं, टीएमसी ने मतगणना प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए दोबारा मतों की गिनती करने की मांग की है। 

End of Article