'मेरे पूरे शरीर में दर्द है'; बंगाल में BJP कार्यकर्ता की मां के साथ मारपीट, बुजुर्ग महिला ने बयां किया दर्द

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2021, 08:28 PM IST

पश्चिम बंगाल में एक बीजेपी कार्यकर्ता की बुजुर्ग मां के साथ टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर मारपीट की है। उन्हें काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

'मेरे पूरे शरीर में दर्द है'; बंगाल में BJP कार्यकर्ता की मां के साथ मारपीट, बुजुर्ग महिला ने बयां किया दर्द
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच लगातार हिंसक झड़प हो रही हैं। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, इसमें खूब बढ़ोतरी हो रही है। अब नॉर्थ 24 परगना से एक और मामला सामने आया है। यहां भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार ने आरोप लगाया है कि 27 फरवरी को तीन टीएमसी कार्यकर्ता उनके घर में घुसे और उनकी माँ पर हमला किया। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। बुजुर्ग महिला के चेहरे पर चोट के निशान देखे जा सकते हैं। उनके चेहरे को देखकर लगता है कि उनके साथ काफी बेरहमी से मारपीट की गई है।

बुजुर्ग पीड़िता ने बताया, 'उन्होंने मेरे सिर और गर्दन पर प्रहार किया और मुझे मुक्का मारा। उन्होंने मेरे चेहरे पर भी मारा। मुझे डर लग रहा है, उन्होंने मुझसे किसी को भी इसके बारे में नहीं बताने के लिए कहा। मेरा पूरा शरीर दर्द में है।' 

End of Article