Weather Today, 02 July: दिल्ली- एनसीआर में हल्की तो मुंबई में भारी बारिश की संभावना,

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 05:30 AM IST

Weather Forecast Today, 02 July 2022 (आज का मौसम): दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। आज भी मध्यम बारिश की संभावना है। लेकिन महाराष्ट्र के तटीय जिलों और मुंबई समेत मेघालय, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है।

Weather Today, 02 July: दिल्ली- एनसीआर में हल्की तो मुंबई में भारी बारिश की संभावना,

Weather Forecast Today, 02 July 2022 : दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई और दोपहर तक मौसम खुशगवार रहा। लेकिन धीरे धीरे उमस में इजाफा हुआ। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक को शनिवार को भी कई हिस्सों हल्की बारिश होने की संभावना है।  ईस्ट वेस्ट ट्रफ पंजाब से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण ओडिशा तट से होते हुए हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा तक फैला हुआ है। महाराष्ट्र से दक्षिण कर्नाटक तट तक समुद्र के औसत स्तर पर  ट्रफ बनी हुई है। 

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, के कुछ हिस्सों और उत्तरी केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

4 जुलाई, 2022 को ओडिशा में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। 02 जुलाई को मध्य प्रदेश और अगले 5 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में।  हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली 30 जून-02 जुलाई के दौरान; 30 जून-03 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान और अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड में।  हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई जा रही है। अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर और पश्चिमी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

End of Article