उत्‍तर प्रदेश में 1 मार्च से खुल जाएंगे सभी स्कूल, छठी से 8वीं की कक्षा 10 फरवरी से चलेगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2021, 07:19 PM IST

उत्‍तर प्रदेश में प्राइमरी के स्‍कूल 1 मार्च से खुलने जा रहे हैं, जबकि छठी से आगे की कक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी। स्‍कूलों में कोविड-19 से संबंधित नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

उत्‍तर प्रदेश में 1 मार्च से खुल जाएंगे सभी स्कूल, छठी से 8वीं की कक्षा 10 फरवरी से चलेगी
Photo Credit: BCCL

लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश में सभी स्‍कूल मार्च से खुलने जा रहे हैं। फिलहाल यहां 9 से 12वीं तक के स्‍कूल संचालित हो रहे हैं। लेकिन 1 मार्च से सभी कक्षाएं पूरी क्षमता के साथ खुल जाएंगी। छठी कक्षा से आठवीं तक के स्‍कूल 10 फरवरी से खुलने जा रहे हैं। इस दौरान स्‍कूलों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियातों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्‍तर प्रदेश सहित देशभर में स्‍कूल बीते साल 25 मार्च को लागू लॉकडाउन के बा बंद कर दिए गए थे। हालांकि बीते कुछ म‍हीनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए फिर से आम जनजीवन पटरी पर लौटता नजर आ रहा है और कई राज्‍यों में स्‍कूल खोले गए हैं। यूपी में भी 9वीं से 12वीं तक के स्‍कूल पहले ही खोले जा चुके हैं, जबकि छठी से आठवीं तक के स्‍कूल 10 फरवरी से खुलने वाले हैं।

1 मार्च से खुलेंगे प्राइमरी स्‍कूल

प्राइमरी स्‍कूल यानी 1 से 5 तक की कक्षाएं यूपी में 1 मार्च से खुलने जा रही हैं। इस दौरान स्‍कूलों में कोविड-19 से जुड़े नियमों का सख्‍ती से पालन करने को कहा गया है। स्‍कूलों को खोलने के संबंध में शिक्षा विभाग ने एक प्रस्‍ताव पिछले दिनों ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की मंजूरी के लिए भेजा दिया था, जिसके बाद छठी से 10वीं तक के स्‍कूल 10 फरवरी से खोलने का फैसला लिया गया है।

यहां उल्‍लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्‍कूल बीते करीब एक साल से बंद हैं और ऐसे में छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन तरीके से होती रही है। हालांकि कई जगह साधन नहीं होने और इंटरनेट की समुचित उपलब्‍धता नहीं होने के कारण भी बच्‍चों को ऑनलाइन पढ़ाई में काफी मुश्किलें आई हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!