UP: कुशीनगर में बड़ा हादसा, चल रही थी हल्दी की रस्म, कुएं में गिरने से हो गई 13 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2022, 07:03 AM IST

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार रात को एक हल्दी समारोह के दौरान गलती से कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई।

UP: कुशीनगर में बड़ा हादसा, चल रही थी हल्दी की रस्म, कुएं में गिरने से हो गई 13 की मौत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बुधवार रात एक घर में शादी से पहले हल्दी की रस्म हो रही थी। इस दौरान कुएं के ऊपर खुदाई हो रही थी। अचानक कुएं का चबूतरा ढह गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत की सूचना है, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने तथा घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

End of Article